Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कोटा आने वाले छात्रों के नाम कलेक्टर का भावुक पत्र, बोले- आपके सपने यहां पूरे होंगे

कोटा: कोटा जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने कोटाआने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के नाम एक विशेष पत्र लिखा है। उन्होंने शिक्षा की नगरी और कैरियर सिटी कहे जाने वाले कोटा (Kota) में पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जिला कलक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि देशभर से बड़ी संख्या में छात्र अपने सपनों को पूरा करने के लिए कोटा का चयन कर रहे हैं।

Collector's emotional letter to students coming to Kota, says your dreams will come true here

यह यहां की शिक्षा व्यवस्था और कोचिंग संस्थानों पर उनके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोटा विद्यार्थियों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगा। डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना लेकर आने वाले विद्यार्थियों को यहां सुरक्षित, सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल मिलेगा। साथ ही अनुभवी फैकल्टी और राष्ट्रीय स्तर का प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण उनके विकास में मदद करेगा। पीयूष समारिया ने कहा कि जिला प्रशासन विद्यार्थियों के साथ लगातार संवाद बनाए हुए है।

Collector's emotional letter to students coming to Kota, says your dreams will come true here

वे समय-समय पर डिनर टेबल और कॉफी टेबल जैसे कार्यक्रमों के जरिए छात्रों से मिलते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं और समाधान निकालने का प्रयास करते हैं। उन्होंने शहरवासियों, कोचिंग संस्थानों और सभी हितधारकों से आह्वान किया कि वे मिलकर कोटा को और बेहतर कैरियर सिटी बनाएं। कलक्टर ने कहा कि कोटा पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने जो विश्वास जताया है, उसे बनाए रखना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !