जयपुर: जयपुर (Jaipur) में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों (LPG GAS) की कालाबाजारी और अ*वैध रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में तीन विशेष प्रवर्तन दलों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में एक साथ दबिश देकर 118 घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान 3 इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 3 रिफिलिंग मोटर, 2 उपकरण, 1 रेगुलेटर और एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया।
अवै*ध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सबसे बड़ी कार्रवाई खो-नागोरियान थाना क्षेत्र के नारायण सिटी और जेएनयू हॉस्पिटल के पास हुई, जहां अ*वैध रिफिलिंग करते हुए 74 गैस सिलेंडर, 3 रिफिलिंग मोटर, 1 इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक पिकअप वाहन पकड़ा गया।
इसके अलावा आगरा रोड स्थित गौरव बर्तन भंडार और जग्गा की ढाणी से 22 सिलेंडर, भांकरोटा क्षेत्र से 8 सिलेंडर और बिंदायका क्षेत्र से 14 सिलेंडर बरामद किए गए। यहां से इलेक्ट्रॉनिक कांटे, रेगुलेटर और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। जिला प्रशासन ने बताया कि जयपुर में ‘ऑपरेशन प्रवर्तन–सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर’ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि अ*वैध गैस रिफिलिंग या कालाबाजारी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
