Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पहले ही प्रयास में RAS बनीं 23 साल की शालू, RPSC ने जारी किया RAS-2024 का रिजल्ट

जयपुर: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 का रिजल्ट (RAS Result 2024) जारी हो गया है, जिसमें बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। खास बात यह रही कि वे दूसरे स्थान पर रहे वीरेंद्र चारण से महज आधा नंबर आगे रहे। दिनेश वर्तमान में RPS ट्रेनिंग कर रहे हैं, जबकि वीरेंद्र जैसलमेर से हैं और फिलहाल तहसीलदार पद पर कार्यरत हैं। इस परीक्षा में श्रीगंगानगर की 23 वर्षीय शालू कस्वा ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर RAS बनकर खास पहचान बनाई है।

23-year-old Shalu became RAS in the first attempt, RPSC released the RAS-2024 result

उनके पिता किसान हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।आयोग ने कुल 2391 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की है। टॉप-20 में इस बार सीमावर्ती जिलों के अभ्यर्थियों का दबदबा देखने को मिला, जबकि जयपुर और जोधपुर से सबसे ज्यादा तीन-तीन उम्मीदवार चयनित हुए हैं। रिजल्ट की प्रमुख बातों में सामने आया कि लिखित परीक्षा में दिनेश ने 800 में से सबसे ज्यादा 302.50 अंक हासिल किए, वहीं इंटरव्यू में वीरेंद्र को उनसे 9 अंक अधिक मिले। इंटरव्यू में अधिकतम 67 और न्यूनतम 26 अंक दिए गए।

इसके अलावा बीकानेर के विकास ने पांचवीं रैंक हासिल करने के बावजूद आगे की प्रक्रिया में शामिल होने से इनकार कर दिया है। आयोग के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश को जल्द ही 1096 नए अधिकारी मिलेंगे, जिनमें 428 राज्य सेवा और 668 अधीनस्थ सेवा के पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया करीब 1 साल 7 महीने 17 दिन में पूरी हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !