कोटा: कोटा (Kota) के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कोरल पार्क कोचिंग एरिया में शुक्रवार शाम एक कोचिंग छात्र ने आ*त्मह*त्या कर ली। गोयल रेजिडेंसी हॉस्टल में रह रहे 21 वर्षीय अलवीन कुमार, निवासी झारखंड, ने अपने कमरे में फं*दा लगाकर जा*न दे दी। बताया जा रहा है कि अलवीन पिछले एक साल से कोटा में रहकर निजी कोचिंग संस्थान से नीट (NEET) की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने श*व को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में भिजवा दिया।

मामले की जांच जारी, कमरे को किया गया सील:
पुलिस ने छात्र के कमरे को सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर इसे आ*त्मह*त्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बोरखेड़ा थाने के एएसआई करतार सिंह के अनुसार, मृ*तक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके कोटा पहुंचने के बाद आज शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद श*व परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया