Friday , 11 September 2026
Breaking News

पसंद नहीं था दूल्हा, 10 हजार में दी सुपारी, मंगेतर की पिटाई में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) जिले के इटावा थाना क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में युवक की मौ*त के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती ने शादी से महज 8 दिन पहले अपने मंगेतर को रास्ते से हटाने के लिए 10 हजार रुपये में ब*दमाशों को सुपारी दी थी। उसका मकसद केवल पैर तुड़वाकर शादी टालना था, लेकिन बेरहमी से की गई पि*टाई में युवक की मौ*त हो गई।

fiancee wedding itawa kota police news 25 April 26

मंदिर भेजकर रास्ते में करवाया ह*मला:

जानकारी के अनुसार, युवती ने साजिश के तहत अपने छोटे भाई के साथ मंगेतर धर्मेंद्र को जलेश्वर महादेव मंदिर से जल लाने भेजा। लौटते समय पहले से घा*त लगाए बैठे बदमा*शों ने गौणदी और गणेशगंज के बीच उस पर ह*मला कर दिया। गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते धर्मेंद्र की इलाज के दौरान मौ*त हो गई।

भाई भी साजिश में शामिल:

पुलिस के अनुसार, युवती ने इटावा के ब*दमाश मुकुट और उसके साथियों को यह काम सौंपा था। ह*मले के दौरान युवती का नाबालिग भाई भी आरोपियों को युवक की लोकेशन देता रहा। इस तरह पूरी वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई।

शादी की पूरी तैयारी, फिर भी रची साजिश:

धर्मेंद्र की शादी मुंगेना निवासी युवती से तय थी। 27 अप्रैल को लग्न और 1 मई को विवाह होना था। 22 अप्रैल को युवती ने धर्मेंद्र को खरीदारी के बहाने बुलाया और फिर योजना के तहत उसे मंदिर भेजा गया।

आरोपियों से पूछताछ जारी:

ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि मामले में सं*दिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी मुकुट ने कबूल किया है कि उसे पैर तोड़ने के लिए सुपारी दी गई थी। पुलिस युवती, उसके भाई और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और सभी तथ्यों को जोड़कर आगे की कार्रवाई करेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !