Saturday , 25 April 2026
Breaking News

कोटा में फिर टूटी एक और उम्मीद, नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की आ*त्मह*त्या

कोटा: कोटा (Kota) के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कोरल पार्क कोचिंग एरिया में शुक्रवार शाम एक कोचिंग छात्र ने आ*त्मह*त्या कर ली। गोयल रेजिडेंसी हॉस्टल में रह रहे 21 वर्षीय अलवीन कुमार, निवासी झारखंड, ने अपने कमरे में फं*दा लगाकर जा*न दे दी। बताया जा रहा है कि अलवीन पिछले एक साल से कोटा में रहकर निजी कोचिंग संस्थान से नीट (NEET) की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने श*व को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में भिजवा दिया।

Neet Student jharkhand kota news 25 April 26

मामले की जांच जारी, कमरे को किया गया सील:

पुलिस ने छात्र के कमरे को सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर इसे आ*त्मह*त्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बोरखेड़ा थाने के एएसआई करतार सिंह के अनुसार, मृ*तक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके कोटा पहुंचने के बाद आज शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद श*व परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

Bar Council election, Jaipurs biggest booth cancelled

वकीलों के चुनाव में बवाल, जयपुर का सबसे बड़ा बूथ रद्द

जयपुर: बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव (Bar Council of Rajasthan Election) के दौरान प्रदेश …

Muslim family from UP converts to Hinduism in Haridwar

UP के मुस्लिम परिवार ने हरिद्वार में अपनाया हिंदू धर्म, घाट किनारे खड़े संत के पैर चूमे

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरिद्वार में एक परिवार द्वारा धर्म परिवर्तन का …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !