Saturday , 2 May 2026
Breaking News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चलती कार में लगी आग, कार में सिर्फ हड्डियां मिलीं

अलवर: राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Express-Way) पर बुधवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। मौजपुर इलाके में चलती अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की जिं*दा जलकर मौ*त हो गई। हादसे के बाद कार में सिर्फ हड्डियां मिलीं। मृ*तक परिवार मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव का रहने वाला था।

A horrific accident occurred on the Delhi-Mumbai Expressway in Alwar Rajasthan

बताया जा रहा है कि परिवार बेटे की नौकरी की मन्नत पूरी होने पर वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था। हादसे में संतोष (35), उनकी पत्नी शशि (30), सास पार्वती (55) और दो नाबालिग बच्चों की मौ*त हुई है। कार चला रहा ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया, जिसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट और CNG की वजह से आग तेजी से फैलने की आशंका जताई गई है। दमकल ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। श*वों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Voting continues in West Bengal, 39.97% voter turnout till 11 am

पश्चिम बंगाल में मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 39.97% वोटिंग

पश्चिम बंगाल (West Bengal Elections 2026) : पश्चिम बंगाल (West Begngal) में बुधवार सुबह 7 …

ramgarh school mid day meal food mouse Alwar News 29 April 26

सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में मिला म*रा चूहा, मचा हड़कंप

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के रामगढ़ क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली में बच्चों …

Husband Wife Hardoi Temple Uttar Pradesh News 28 April 26

आस्था या अंधविश्वास! आखिर महिला ने अपने पति के लिए क्यों का*टी जीभ

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (UttarPradesh) के हरदोई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया …

khairthal tijara bhiwadi police rajasthan News 28 April 26

चोरी के शक में घर से उठाया, थाने में पी*टा, नाबालिग वेंटिलेटर पर

भिवाड़ी: भिवाड़ी (Bhiwadi) के खैरथल-तिजारा जिले में पुलिस पर नाबालिग के साथ मा*रपीट और थर्ड डिग्री …

Husband wife brother deeg bharatpur news 28 April 26

 कुएं में कूदी पत्नी, बचाने उतरे पति-देवर, दोनों की मौ*त

भरतपुर: डीग (Deeg) जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र के बादीपुर गांव में सोमवार रात एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !