पुणे: महाराष्ट्र के पुणे (Pune) जिले के भोर तहसील के नसरापुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 65 वर्षीय भीमराव कांबले पर 4 वर्षीय बच्ची से बला*त्कार करने और उसके बाद प*त्थर से कु*चलकर ह*त्या का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिर*फ्तार कर लिया है।बच्ची गर्मी की छुट्टियों में अपनी नानी के यहां रुकने आई थी। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घर के बाहर खेल रही बच्ची को आरोपी बहला-फुसलाकर घर के पास बने पशुशाला (तबेले) में ले गया।
वहां उसने बच्ची के साथ दु*ष्कर्म किया और फिर प*त्थर से कु*चलकर उसकी ह*त्या कर दी। आरोपी ने श*व को गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया। जब बच्ची लंबे समय तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव वालों ने तबेले में खोजबीन के दौरान श*व बरामद किया। बच्ची की दयनीय हालत देखकर सभी स्तब्ध रह गए।
CCTV फुटेज से पकड़ा गया आरोपी:
पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपी बच्ची को तबेले की ओर ले जाते दिखाई दिया। इसके आधार पर भीमराव कांबले को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ जारी है।
गांव में आक्रोश, हाईवे जाम:
घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। गांव वालों ने तबेले के सामने कैंप लगा लिया। प्रद*र्शनकारियों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे भारी ट्रैफिक प्रभावित हुआ।
पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल मौके पर पहुंचे और प्रद*र्शनकारियों को शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मामले में 15 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 65, 70 (12 वर्ष से कम उम्र की बच्ची के साथ बला*त्कार व ह*त्या) तथा POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन धाराओं के तहत दोषी को फां*सी या उम्रकै*द की सजा हो सकती है। पुलिस ने पूरे गांव में भारी बल तैनात कर दिया है और स्थिति को नियंत्रण में रखा हुआ है।