Monday , 4 May 2026
Breaking News

कार-स्कूटी टक्कर के बाद 40 फीट नीचे गिरे वाहन, 3 युवकों की मौ*त

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक इनोवा क्रिस्टा कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौ*त हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे जा गिरे। पुलिस के अनुसार स्कूटी सवार युवक कैटरिंग का काम करते थे और शादी समारोह से लौट रहे थे।

car-scooter collision tragic accident in udaipur 04 May 26

रात करीब 1:30 बजे प्रतापनगर से मादड़ी की ओर जाते समय एकलिंगपुरा चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी कार के नीचे फंस गई और दोनों वाहन नीचे गिर पड़े। मृ*तकों में अर्जुन सिंह (40) और सौरभ (30) की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

अर्जुन मूल रूप से देवास और सौरभ भोपाल के रहने वाले थे। दोनों उदयपुर में कैटरिंग का काम करते थे। वहीं कार सवार योगेश भाट और शिवम घायल हुए हैं, जिनका एमबी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में कार की रफ्तार तेज होने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

NEET exam student uttarakhand Kota City News 02 May 26

NEET परीक्षा से एक दिन पहले कोटा में छात्र की दर्दनाक मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक नीट कोचिंग छात्र (Neet …

Bijnor Uttar Pradesh married woman Viral news 01 May 26

‘सॉरी जिया, मम्मी को म*रना ही पड़ेगा’…दर्दभरा खत लिख 28 साल की मोनिका ने दे दी जा*न

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर में सायबर ठ*गी और डिजिटल अ*रेस्ट से …

The most painful picture after the Jabalpur accident, A mother was found holding her 4-year-old son.

जबलपुर हादसे के बाद सबसे दर्दनाक तस्वीर-4 साल के बेटे को सीने से लगाए मिली मां

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में बरगी डैम पर बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार …

Pawan Khera gets major relief from Supreme Court

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मिली अंतरिम जमानत

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ी …

Police Barmer News Rajasthan 30 April 26

पूछताछ के दौरान आरोपी का खौफनाक कदम, पुलिसकर्मी रह गए दंग

बाड़मेर: बाड़मेर (Barmer) में पॉक्सो केस के आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान आ*त्मह*त्या की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !