Friday , 19 June 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चैन स्नैचिंग, 4 बदमाश दिल्ली-हरियाणा से गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के मानटाउन थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बजरिया क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली 60 वर्षीय महिला के गले से करीब ढाई तोला सोने (Gold) की चैन छीनी थी।

Woman Gold Chain Morning Walk Mantown Police Sawai MAdhopur News 04 may 26

मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 22 अप्रैल को कलेक्ट्रेट निवास चौराहे के पास बाइक सवार बद*माशों ने वा*रदात को अंजाम दिया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें वारदात में इस्तेमाल हुई टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी की पहचान हुई। पुलिस ने वाहन मालिक सरिता से पूछताछ की तो उसने अपने साथियों अभिषेक वर्मा उर्फ नरेन्द्र और गुलशन शर्मा के साथ मिलकर वारदात की साजिश रचने की बात कबूल कर ली।

इसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर दिल्ली और हरियाणा में करीब 1000 किलोमीटर तक पीछा कर दोनों मुख्य आरोपियों को रोहिणी से गिरफ्तार किया। वहीं छीनी गई चैन खरीदने वाले आरोपी विकास वर्मा उर्फ पम्मी को हरियाणा के रेवाड़ी से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले इलाके की रैकी की और सुनसान जगह देखकर महिला को निशाना बनाया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

You will no longer be able to create a social media account before the age of 15 UAE Vikalp Times

अब 15 साल से पहले नहीं बना सकेंगे सोशल मीडिया अकाउंट

Social Media : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सोशल मीडिया (Social Media) के उपयोग को …

Big news for government employees, transfers posting lifted for 16 days in rajasthan Vikalp Times

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, तबादलों पर लगी रोक 16 दिन के लिए खत्म

जयपुर: राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) ने सरकारी कर्मचारियों (Government employees) के तबादलों (Transfer) और …

BJP Leader Bharat Singh Gaharwar korea police chhattisgarh news 19 June 26 Vikalp Times

बीजेपी नेता समेत 3 लोगों को जिंदा ज*लाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरिया (Korea) जिले में रेत खनन (Gravel Mining) को लेकर हुए …

Gold Jewellery worth 1 crore melted in the rain, monkeys took the rest Lakhimpur Kheri up Vikalp Times

1 करोड़ के जेवर ‘बारिश में गल गए, बाकी बंदर ले गए’! पुलिस के जवाब पर कोर्ट हैरान

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के लखीमपुर खीरी (lakhimpur kheri) में 19 साल पुराने एक द*हेज …

CA Final Result 2026 Arpita Daga from Jodhpur secures fourth place nationwide Vikalp Times

CA Final Result 2026 : जोधपुर की अर्पिता देश में चौथे स्थान पर

जयपुर: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (The Institute of Chartered Accountants of India) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !