Saturday , 19 September 2026
Breaking News

कोटा कलेक्ट्रेट को ब*म से उड़ाने की ध*मकी, तमिल भाषा में आया ईमेल

कोटा: कोटा (Kota) कलेक्ट्रेट को सोमवार सुबह ब*म से उड़ाने की ध*मकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। कलेक्टर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर तमिल भाषा में एक संदिग्ध मेल आने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। सूचना मिलते ही एटीएस, ब*म निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर खाली करवाकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

Kota Collectorate Tamil Language News 04 May 2026

हालांकि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल सिंघल ने बताया कि संदिग्ध ईमेल मूल रूप से सीकर कलेक्ट्रेट के लिए भेजा गया था, लेकिन सीसी में कोटा समेत कई अन्य स्थानों को भी शामिल किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की गई। कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया ने बताया कि सुबह 9 बजे से पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

वहीं एडिशनल एसपी नियति शर्मा के मुताबिक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने हर हिस्से की बारीकी से जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फिलहाल स्थिति सामान्य है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कोटा कलेक्ट्रेट और कोचिंग संस्थानों को ब*म से उड़ाने की धम*की भरे ईमेल मिल चुके हैं। तब भी जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sharfuddin Baig appointed as the new Registrar of Maulana Azad University, Jodhpur Vikalp Times

मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नए रजिस्ट्रार बने शरफुद्दीन बेग

जोधपुर: राजस्थान शिक्षा सेवा (Rajasthan Education Service) के वरिष्ठ अधिकारी रहे शरफुद्दीन बेग (Sharafuddin Baig) …

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने …

Nagar Nikay CHunav bonli khandar sabhapati Bamanwas mla Indira Meena Police Sawai Madhopur Vikalp Times

इंदिरा मीणा पहुंचीं पुलिस के पास, दो पार्षदों को बंधक बनाने का लगाया आरोप

सवाई माधोपुर: नगर निकायों (Nagar Nikay) के सभापति (Chairman) और अध्यक्ष पद के चुनाव से …

BC Kota Aam aadmi party police Vikalp Times

कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की ठ_गी, 8 से 10 करोड़ की ठ_गी का दावा

कोटा: Kota जिले के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बीसी यानी चिट-फंड संचालन के नाम पर …

Where is the BJP Parshad Wife appeals to SP Jyeshtha Maitreyi to help locate him Sawai Madhopur Vikalp Times

BJP पार्षद कहां हैं? पत्नी ने SP ज्येष्ठा मैत्रेयी से लगाई तलाश की गुहार

सवाई माधोपुर: खंडार (Khandar) नगरपालिका (Nagar Palika) में 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !