Sunday , 3 May 2026
Breaking News

कोटा पुलिस का शर्मनाक चेहरा, साइबर ठ*ग को छोड़ने की एवज में डेढ़ लाख मांगे, 75 हजार लेकर छोड़ा

कोटा: कोटा (Kota)के गुमानपुरा थाने में साइबर ठ*गों को छोड़ने के बदले रि*श्वत लेने का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने कार्रवाई करते हुए एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में एसआई देवकीनंदन, कांस्टेबल करतार सिंह और छोटूलाल गुर्जर शामिल हैं। तीनों का मुख्यालय झालावाड़ रखा गया है। जानकारी के अनुसार गुमानपुरा थाना पुलिस को युवक के कि*डनैप होने की सूचना मिली थी।

Kota City Police Rajasthan News 03 May 06

पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की तो उसमें मौजूद युवकों के पास फ*र्जी एटीएम कार्ड और साइबर फ्रॉ*ड से जुड़ी सामग्री मिली। जांच में सामने आया कि आरोपी म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठ*गी करने वाले गिरोह से जुड़े हुए थे। सिटी एसपी के मुताबिक मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों को छोड़ने के लिए डेढ़ लाख रुपए की डील कर ली। इनमें से 75 हजार रुपए लेने की पुष्टि भी हुई है।

मामले की भनक लगते ही सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम शुक्रवार देर रात खुद गुमानपुरा थाने पहुंचीं और जांच शुरू करवाई। जांच में तीनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। पूरे मामले की जांच अंडर ट्रेनिंग आईपीएस सिद्धार्थ कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है।वहीं अनुशासनहीनता के एक अन्य मामले में गुमानपुरा थाने के एएसआई ऋषिपाल, हीरालाल और जुगल को लाइन हाजिर किया गया है। इन पर श*राब पीकर झगड़ा करने का आरोप है। शिकायत सही पाए जाने के बाद एसपी ने कार्रवाई की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Pawan Khera gets major relief from Supreme Court

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मिली अंतरिम जमानत

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ी …

Police Barmer News Rajasthan 30 April 26

पूछताछ के दौरान आरोपी का खौफनाक कदम, पुलिसकर्मी रह गए दंग

बाड़मेर: बाड़मेर (Barmer) में पॉक्सो केस के आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान आ*त्मह*त्या की …

CHild car lock jodhpur news 30 April 26

मुंडन कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदलीं, कार में फंसे मासूम ने तोड़ा द*म

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) जिले के बिलाड़ा कस्बे में दर्दनाक हादसे में 3 साल …

Anganwadi assistant gas pipe leakage Sikrai Dausa news 30 April 26

दौसा में दर्दनाक हादसा, पोषाहार बनाते समय झुलसी आंगनबाड़ी सहायिका की मौ*त

दौसा: राजस्थान के दौसा (Dausa) जिले के सिकराय क्षेत्र स्थित गढ़ी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र …

Did petrol and diesel prices rise overnight after the elections Learn the truth.

चुनाव खत्म होते ही रातों रात महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल? जानें सच्चाई

नई दिल्ली: चुनाव (Elections 2026) खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Hike) महंगा होने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !