बूंदी: राजस्थान (Rajasthan) के बूंदी (Bundi) जिले के दबलाना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से कथित तौर पर यौ*न शो*षण और अ*वैध गतिविधियां कराने के मामले में पुलिस ने उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। मामले में नामजद महिला दलाल अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस (Bundi Police) के अनुसार, चाइल्ड हेल्पलाइन (Child Helpline) और दबलाना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान इस मामले का खुलासा हुआ। टीम को जानकारी मिली थी कि एक नाबालिग से 300-500 रुपए में दलाल के घर दे*ह व्यापार करवाया जा रहा था, जिसके बाद उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष दर्ज कराए गए बयान में नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता और एक महिला दलाल ने उसे जबरन अ*वैध गतिविधियों में धकेला। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को संरक्षण में लेकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
दबलाना थाना प्रभारी प्रिया व्यास ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया गया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर उसके माता-पिता (Mother-Father) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार महिला दलाल की तलाश जारी है।
चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक रामनारायण गुर्जर ने बताया कि जांच के दौरान आर्थिक लेनदेन के जरिए नाबालिग के कथित शो*षण की बात सामने आई है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया