Saturday , 4 July 2026
Breaking News

WhatsApp पर आई PM किसान योजना की फाइल, एक क्लिक में उड़ गए पैसे

सवाई माधोपुर: साइबर थाना पुलिस (Cyber Police) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) ने ऑनलाइन ठ*गी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से ठ*गे गए 4 हजार 999 रुपये वापस दिलाए हैं। यह कार्रवाई सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Sp Sawai Madhopur) विजय सिंह तथा साइबर क्रा*इम के वृत्ताधिकारी जयप्रकाश अटल के सुपरविजन में की गई।

 

Whatsapp Message PM Kisan APK File Money Cyber Police Sawai Madhopur 4 July 26 Vikalp Times

 

 

पुलिस के अनुसार, गोविंद शर्मा निवासी कुंडेरा ने साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे व्हाट्सएप (Whatsapp) पर पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) के नाम से एक एपीके (APK) फाइल भेजी गई। फाइल पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया और अज्ञात ठ*गों ने उसके बैंक खाते से 4 हजार 999 रुपये निकाल लिए।

शिकायत मिलते ही साइबर थाना टीम ने विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर संदिग्ध खाते में गई राशि को तत्काल होल्ड कराया। इसके बाद Money Restoration Module Portal के माध्यम से पूरी राशि पीड़ित के पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) खाते में सफलतापूर्वक रिफंड करवा दी गई।

इस कार्रवाई में साइबर थाना सवाई माधोपुर के कांस्टेबल महेश की विशेष भूमिका रही।

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई APK फाइल, लिंक या मोबाइल ऐप डाउनलोड न करें और साइबर ठ*गी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 01 July 26 Vikalp Times

1 घंटे में 5 हजार इन्वेस्ट करो और 25 हजार पाओ, ऐसे बिछाया जाता था ठ*गी का जाल

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने साइबर ठ*गी से जुड़े एक मामले …

Ravanjana Dungar Police Sawai Madhopur News 01 July 26 Vikalp Times

नाबालिग से है*वानियत का मामला, तीन आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) …

madrasa board scrapped in uttarakhand Vikalp Times CM Pushkar Singh Dhami

मदरसा बोर्ड खत्म, नई शिक्षा व्यवस्था शुरू! जानिए क्या-क्या बदला

उत्तराखंड: उत्तराखंड में आज से यानि 1 जुलाई से मदरसा शिक्षा (Madrasa Education) व्यवस्था में …

TB-free India campaign gains momentum, special screening camp held at district jai Sawai Madhopur Vikalp Times

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, जिला कारागृह में विशेष जांच शिविर

सवाई माधोपुर: टीबी मुक्त भारत (TB-Free India) अभियान के तहत क्षय रोग (Tuberculosis disease) की …

Professor Mukesh Meena Sawai Madhopur four of his students selected for RPSC Vikalp Times

सवाई माधोपुर के प्रोफेसर मुकेश मीना ने कर दिखाया कमाल, चार छात्रों का एक साथ RPSC में चयन

सवाई माधोपुर/उदयपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) (Udaipur) के विज्ञान (Science) महाविद्यालय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !