कोटा: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के टीटीई (TTE) फतेह सिंह ने अपनी ईमानदारी (Humanity) का परिचय देते हुए ट्रेन (Train) में छूटा यात्री का लैपटॉप (Laptop) सुरक्षित लौटाकर सराहनीय उदाहरण पेश किया है। लैपटॉप वापस मिलने पर यात्री ने टीटीई का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार, टीटीई फतेह सिंह बुधवार को मुंबई–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12956) (Mumbai Jaipur Superfast Express Train) में कोटा (Kota) से रतलाम (Ratlam) के बीच ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दुर्गापुर निवासी तन्मय शर्मा जल्दबाजी में कोटा स्टेशन (Kota Railway Station) पर उतर गए और उनका लैपटॉप एस-1 कोच की सीट संख्या 27 पर छूट गया है।
सूचना मिलते ही फतेह सिंह ने संबंधित कोच में तलाश की, जहां लैपटॉप सुरक्षित मिला। गुरुवार को कोटा (Kota Junction) लौटने के बाद उन्होंने लैपटॉप उसके मालिक तन्मय शर्मा को सौंप दिया।
लैपटॉप सुरक्षित मिलने पर तन्मय शर्मा ने टीटीई फतेह सिंह की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया