सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) शहर के न्यू मार्केट इलाके में रविवार शाम युवतियों से अभद्रता करना एक युवक को भारी पड़ गया। कोचिंग (Coaching) से लौट रही युवतियों ने छे_ड़छाड़ और अ_श्लील इशारे करने पर 17 वर्षीय युवक की पिटाई कर दी। बाद में व्यापारियों ने उसे पकड़कर पुलिस (Sawai Madhopur Police) के हवाले कर दिया।

शहर पुलिस चौकी प्रभारी हरिलाल ने बताया कि युवतियों के अनुसार आरोपी पिछले तीन-चार दिनों से उनका पीछा कर रहा था। रविवार शाम कोचिंग से बाहर निकलते ही उसने अ_श्लील इशारे और अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद युवतियों ने विरोध करते हुए उसकी पिटाई कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर एक युवती के पिता और अन्य व्यापारियों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस चौकी पहुंचाया। घटना के बाद बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया