नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस वर्ष 11.21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा क्वालिफाई की है। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

इस बार पंजाब (Punjab) के आर्यन गुप्ता (Aryan Gupta) और हरियाणा (Haryana) के पांशुल बंसल (Panshul Bansal) ने 720 में से 715 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से ऑल इंडिया टॉप किया। वहीं बिहार(Bihar) के आयुष (Ayush) ने चौथी रैंक हासिल की। आयुष ने कोटा (Kota) में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (Medical Entrance Examination) की तैयारी की थी।
राजस्थान (Rajasthan) के दो छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में जगह बनाई। उपलक्ष्य गोयल (Uplakshya Goyal) ने 714 अंकों के साथ तीसरी रैंक, जबकि गौरव सिंह (Gaurav Singh) ने 712 अंकों के साथ नौवीं रैंक हासिल की।
NTA ने फाइनल आंसर-की जारी करने के कुछ मिनट बाद ही परिणाम घोषित कर दिए। 21 जून 2026 को आयोजित यह परीक्षा ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में 13 भाषाओं में हुई थी। देश और विदेश के 551 शहरों में बनाए गए 5,440 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। राजस्थान में 25 शहरों के 577 केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
2027 से ऑनलाइन होगी NEET-UG:
केंद्र सरकार (Government of India) ने पेपर लीक की घटनाओं के बाद बड़ा बदलाव करते हुए घोषणा की है कि 2027 से NEET-UG परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। हालांकि परीक्षा का सिलेबस, प्रश्नों की संख्या और मार्किंग स्कीम पहले की तरह ही रहेगी। साथ ही अभ्यर्थियों को नए सिस्टम के अनुरूप मॉक टेस्ट और डेमो की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया