Friday , 17 July 2026
Breaking News

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत गुरुवार को जल निकासी तंत्र का व्यापक तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने वाले स्लूस गेट, गैर-कमांड क्षेत्र की लिफ्ट सिंचाई प्रणाली और गंभीरी नदी की ओर जल निकासी के लिए बनाए गए गेटों का सफल ट्रायल किया गया।

 

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

 

संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंचाई जल छोड़ने से पहले सभी तकनीकी व्यवस्थाओं की पूरी तरह जांच कर उन्हें सुरक्षित और सुचारु बनाया जाए, ताकि किसानों को बिना किसी बाधा के सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जा सके।

जल संसाधन विभाग (Water Resources Department) के अधिकारियों ने सभी गेटों, जल निकासी तंत्र और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की कार्यक्षमता का परीक्षण कर आवश्यक तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। वहीं, कमांड एवं पांचना गुडला संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने करीब 20 वर्षों से लंबित समस्या के समाधान की दिशा में पहल के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर करौली जिला कलक्टर (Karauli Collector) अक्षय गोदारा, सवाई माधोपुर जिला कलक्टर (Sawai Madhopur Collector) काना राम, करौली एसपी (SP Karauli Lokesh Sonwal) लोकेश सोनवाल, जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, संघर्ष समिति के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

गंगापुर सिटी: चर्चित ह_त्याकांड का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की सदर गंगापुर सिटी पुलिस (Gangapur City …

ITI Admission 2026 Apply online for Chauth ka Barwara by July 23 Sawai Madhopur Vikalp Times

आईटीआई एडमिशन 2026: चौथ का बरवाड़ा में 23 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चौथ का बरवाड़ा (Chauth …

Injured female Nilgai bluebull gets a new life, Devkaran Meena fulfills his duty of humanity in sawai madhopur

लहूलु_हान रोजड़ी को मिली जिंदगी, देवकरण मीणा ने निभाया इंसानियत का फर्ज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के नींदडदा गांव में मानवता (Humanity) की मिसाल …

IFWJ Sawai Madhopur appoints four Assembly constituency in-charges Vikalp Times

सवाई माधोपुर: आईएफडब्ल्यूजे ने नियुक्त किए चार विधानसभा प्रभारी

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (Indian Federation of Working Journalists) जिला इकाई …

PM Narendra Modi will be inaugurate the redeveloped Gangapur City railway station on July 17 Vikalp Times

17 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे पुनर्विकसित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण 

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !