
सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मेत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Sp Sawai Madhopur) विजय सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक (शहर) (Co City Sawai Madhopur) राजेन्द्र मीना के निकटतम सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार थाने पर दर्ज प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने अपने बैंक खाते कमीशन के बदले अपने मित्र असलम और सोयल को साइबर फ्रॉ_ड के लिए उपलब्ध कराए थे। असलम और सोयल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि शेष आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
23 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में दबिश देकर तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने आरोपी 19 वर्षीय इमरान पुत्र रईश निवासी रेलवे कॉलोनी, 23 वर्षीय किशन रैगर पुत्र कजोड़ निवासी रेलवे कॉलोनी और 20 वर्षीय सुमित बैरवा पुत्र मीठालाल बैरवा निवासी गोपालपुरा की ढाणी, रेलवे कॉलोनी, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया