Wednesday , 29 July 2026
Breaking News

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर सवाई माधोपुर में बाघ संरक्षण पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

सवाई माधोपुर: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) के अवसर पर राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, (Rajiv Gandhi Regional Natural Science Museum, Sawai Madhopur) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में “बाघ संरक्षण–जैव विविधता संरक्षण” विषय पर भाषण प्रतियोगिता (Speech Competition) एवं पुरस्कार वितरण समारोह (Prize Distribution Ceremony) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद यूनुस ने स्वागत उद्बोधन के साथ की। उन्होंने अतिथियों, अभिभावकों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बाघ संरक्षण (Tiger Conservation) और जैव विविधता (Biodiversity) से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

 

 

Speech competition on tiger conservation organized in Sawai Madhopur on International Tiger Day Vikalp Times

 

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसके बाद चयनित पांच प्रतिभागियों ने अंतिम चरण में निर्धारित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन दीपक ताजी (व्याख्याता, जीव विज्ञान, राजकीय महात्मा गांधी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साहूनगर) एवं संग्रहालय के वैज्ञानिक-डी डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा ने किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के विचारों का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए और इस दौरान पर्यावरण जागरूकता तथा बाघ संरक्षण के महत्व पर भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार एवं क्षेत्रीय स्तर के प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संग्रहालय की वैज्ञानिक-सी सुरुचिता नामाता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

I have nothing to do with blending ethanol into petrol Nitin Gadkari Vikalp Times

“पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से मेरा कोई लेना-देना नहीं” – नितिन गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport …

Sanyukt Sangharsh Morcha raises its voice on issues of education, employment, and land mafia in sawai madhopur Vikalp Times

शिक्षा, रोजगार और भू-माफियाओं के मुद्दे पर गरजा संयुक्त संघर्ष मोर्चा, सरकार को सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर …

Kotwali Police Sawai Madhopur News 25 July 26 Vikalp Times

‘खाता दो, कमीशन लो’ का खेल पड़ा भारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवाई माधोपुर (Sawai …

Malarna Dungar Police Social Media sawai madhopur 25 July 26 Vikalp Times

500 से शुरू होती थी ठ_गी, फिर हजारों रुपये ऐं_ठकर करता था ब्लॉक

सवाई माधोपुर: पुलिस मुख्यालय एवं भरतपुर (Bharatpur) रेंज की आईजी प्रीति चंद्रा (IPS Priti Chandra) …

Social Media Telegram Whatsapp Instagram Kotwali Police Sawai Madhopur 24 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_ग गिरफ्तार, टेलीग्राम से चला रहे थे ‘मनी डबल’ रैकेट

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की कोतवाली थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने पैसे डबल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !