सवाई माधोपुर: साइबर ठ_गी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की सूरवाल थाना पुलिस ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर हुई ठ_गी के मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 5 हजार 850 रुपए वापस (Refund) करवाए हैं।

पुलिस (Sawai Madhopur Police) के अनुसार, 15 सितंबर 2025 में जड़ावता निवासी अंतरराज मीणा ने साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि अज्ञात ठ_गों ने उन्हें टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सऐप (Whatsapp) चैनल से जोड़कर निवेश की गई राशि को पांच गुना करने का झां_सा दिया और कुल 35 हजार 500 रुपए की ठ_गी कर ली।
शिकायत मिलने के बाद सूरवाल थाना पुलिस ने विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर ठ_गी की रकम को होल्ड करवाया। कार्रवाई के दौरान 5 हजार 850 रुपए की राशि पीड़ित के खाते में वापस रिफंड कराई गई, जबकि शेष राशि वापस दिलाने की कार्रवाई जारी है।
यह कार्रवाई आईजीपी भरतपुर रेंज (IG Bharatpur Range) डॉ. प्रीति चंद्रा (Dr. Priti Chandra), सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजयसिंह मीणा और सीओ सिटी राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया