Tuesday , 11 August 2026
Breaking News

183 RAS अधिकारियों के तबादले, सवाई माधोपुर SDM समेत कई अधिकारी बदले

सवाई माधोपुर: राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 183 RAS अधिकारियों के तबादले (RAS Tranfer List) किए हैं। कार्मिक विभाग (Personnel Department) की ओर से जारी आदेश के बाद सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में भी कई उपखंड अधिकारियों (SDM) के पदों पर बदलाव हुआ है।

 

183 RAS officers transferred several officials, including the Sawai Madhopur SDM, reassigned Vikalp Times

 

तबादला सूची के अनुसार सवाई माधोपुर SDM गौरव मित्तल का तबादला किया गया है। उन्हें अब मलारना डूंगर (Malarna Dungar) SDM की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं RAS मांगेलाल को सवाई माधोपुर का नया SDM नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा मलारना डूंगर SDM संदीप बेरड़ का तबादला प्रतापगढ़ जिले में किया गया है। गंगापुर सिटी (Gangapur City) SDM बृजेंद्र मीणा का भी तबादला चित्तौड़गढ़ जिले में किया गया है। उनके स्थान पर विनोद कुमार द्वितीय को गंगापुर सिटी का नया SDM नियुक्त किया गया है।

जिले के अन्य अधिकारियों में भी बदलाव:

बौंली (Bonli) SDM के रिक्त पद पर राजेश कुमार मीणा द्वितीय को लगाया गया है। वहीं बामनवास (Bamanwas) SDM मोहन चौधरी का तबादला अजमेर जिले में किया गया है। उनके स्थान पर RAS नीतू मीणा को बामनवास की नई SDM की जिम्मेदारी दी गई है।

खंडार (Khandar) SDM वर्षा शर्मा का तबादला हाउसिंग बोर्ड में किया गया है। उनकी जगह अमृता खंडेलवाल को खंडार की नई SDM नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा सहायक निदेशक लोक सेवाएं पिंकी मीणा का तबादला ACM दौसा (Dausa) के पद पर किया गया है। वहीं ICDS के उपनिदेशक दीपांशु सांगवान को बांसवाड़ा के आनंदपुरी SDM पद पर लगाया गया है।

इन तबादलों के बाद सवाई माधोपुर जिले के प्रशासनिक ढांचे में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

 

तबादला सूची यहाँ देखें 

183 RAS officers transferred several officials, including the Sawai Madhopur SDM, reassigned

Vikalp Times

About Vikalp Times Desk

Check Also

Cyber Police Sawai Madhopur Instagram online clothes Shopping 9 aug 26 Vikalp Times

इंस्टाग्राम पर सस्ते कपड़ों का झां_सा देकर ठ_गी, साइबर पुलिस ने 9 हजार 502 रुपये कराए रिफंड

सवाई माधोपुर: साइबर ठ_गी के एक मामले में सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) साइबर थाना पुलिस …

Divyanshi Kota's daughter and winner of 12 gold medals, is now set to showcase her prowess at the Asian Games Vikalp Times

12 गोल्ड जीत चुकी कोटा की बेटी दिव्यांशी, अब एशियन गेम्स में दिखाएगी दम

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) की बेटी दिव्यांशी (Divyanshi) ने वुशु में (Wusu) बड़ी उपलब्धि हासिल करते …

Preparations underway to transform the face of Gangapur City 29.21 crore to be spent Sawai Madhopur Vikalp Times

गंगापुर सिटी की तस्वीर बदलने की तैयारी, 29.21 करोड़ होंगे खर्च

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (Rajasthan Urban Infrastructure Development Project) के पंचम …

Pledge of service and environmental conservation Executive committee of the Bhupremi Parivar formed in sawai madhopur vikalp times

सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, भूप्रेमी परिवार की कार्यकारिणी गठित

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के ग्राम रावल में सामाजिक संगठन भूप्रेमी परिवार की ओर …

Sand Mining Tonk Police Dumper FIR Rajasthan 8 Aug 26 Vikalp Times

50 हजार नहीं दिए तो खाली डंपर को बजरी से भरा बताया!, 6 पुलिसकर्मियों पर केस

टोंक: Tonk जिले में बजरी खनन (Sand Mining) से जुड़े एक मामले में कथित अ_वैध …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !