Thursday , 13 August 2026
Breaking News

कोटा में आरक्षण लॉटरी से बदले सियासी समीकरण, मेयर पद OBC महिला के खाते में

कोटा: स्थानीय निकाय चुनावों (Local body elections) को लेकर हुई आरक्षण लॉटरी (Reservation Lottery) के बाद कोटा (Kota) जिले में नगर निगम (Nagar Nigam Kota) और नगर पालिकाओं (Nagar Palika) की तस्वीर साफ हो गई है। कोटा नगर निगम में इस बार महापौर (Mayor) पद ओबीसी (OBC) महिला के लिए आरक्षित (Reserved) किया गया है। वहीं, नवगठित सुल्तानपुर नगर पालिका (Sultanpur Nagar Palika) एससी ओपन (SC Open) और सुकेत नगर पालिका (Suket Nagar Palika) ओबीसी ओपन (OBC Open) के लिए आरक्षित हुई है।

 

mayoral post reserved for OBC woman in kota Rajasthan Vikalp Times

 

कोटा की इटावा नगर पालिका (Itawa Nagar Palika) में इस बार अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पिछली बार यहां ओबीसी महिला सीट थी। रामगंजमंडी (Ramganjmandi) में इस बार भी अनारक्षित ओपन सीट रहेगी, जबकि सांगोद (Sangod Nagar Palika) में पिछली बार की अनारक्षित महिला सीट के मुकाबले इस बार अनारक्षित ओपन सीट निर्धारित हुई है।

100 वार्ड में होगा कोटा नगर निगम का चुनाव:

दिसंबर 2025 में पुराने नगर निगमों का कार्यकाल पूरा होने के बाद कोटा इस बार नए परिसीमन के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा। पहले कोटा उत्तर (Kota North) में 70 और कोटा दक्षिण (Kota South) में 80, यानी कुल 150 वार्ड थे। दोनों नगर निगमों (Nagar Nigam) के एकीकरण और नए परिसीमन के बाद अब कोटा नगर निगम में 100 वार्ड रह गए हैं।

नगर निगम के 100 वार्डों के लिए 721 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं, जिले की पांच नगर पालिकाओं-रामगंजमंडी, सुकेत (Suket), सांगोद (Sangod), इटावा (Itawa) और सुल्तानपुर (Sultanpur) में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ कुल 160 वार्ड पार्षद चुने जाएंगे।

15.29 लाख मतदाता करेंगे मतदान:

स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों (Panchayatri Raj Election) के साथ कोटा जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले में कुल 15.29 लाख मतदाता (Voters) स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के लिए मतदान करेंगे। इनके जरिए कुल 2,559 जनप्रतिनिधियों का चुनाव होगा।

शहरी क्षेत्र के छह निकायों के 260 वार्डों के लिए कुल 884 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अकेले कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के 721 मतदान केंद्र शामिल हैं।

सुल्तानपुर में पहली बार होगा नगर पालिका चुनाव:

नवगठित सुल्तानपुर नगर पालिका में पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव होगा। इसे एससी ओपन के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा पंचायत समिति चेचट भी इस बार पहली बार चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बनेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, उप प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, उप सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। जिले की छह पंचायत समितियों की 210 ग्राम पंचायतों में 717 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

आरक्षण बदलने से बदलेगा राजनीतिक समीकरण:

आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। खास तौर पर कोटा नगर निगम में महापौर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने से राजनीतिक दलों को नए सिरे से रणनीति तैयार करनी होगी।

आरक्षण का मतलब:

  • अनारक्षित ओपन: किसी भी वर्ग का पुरुष या महिला चुनाव लड़ सकता है।
  • अनारक्षित महिला: किसी भी वर्ग की महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकती है।
  • ओबीसी ओपन: ओबीसी वर्ग से पुरुष या महिला प्रत्याशी बन सकता है।
  • ओबीसी महिला: केवल ओबीसी वर्ग की महिला प्रत्याशी दावेदारी कर सकती है।
  • एससी ओपन: एससी वर्ग से पुरुष या महिला प्रत्याशी बन सकता है।
  • एससी महिला: एससी वर्ग की महिला ही प्रत्याशी बन सकती है।
  • एसटी ओपन: एसटी वर्ग से पुरुष या महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है।
  • एसटी महिला: एसटी वर्ग की महिला ही प्रत्याशी बन सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

दौसा में दर्दनाक हादसा: 20 फीट पानी में डूबे दो चचेरे भाई, 4 घंटे चला रेस्क्यू

दौसा: Dausa जिले कोलवा थाना क्षेत्र की जाकीवाल ढाणी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो …

Private bus blockade in Kota Online and offline ticket bookings suspended Vikalp Times

बसों पर कार्रवाई से भड़के ऑपरेटर, प्रदेशभर में बुकिंग बंद कर हड़ताल का ऐलान

कोटा: बसों (Bus)पर जारी चेकिंग और सीज की कार्रवाई के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों …

30 e-buses to soon running in Kota, 4 have arrived, service to cover 20 routes Vikalp Times

कोटा में जल्द दौड़ेंगी 30 ई-बसें, 4 पहुंचीं, 20 रूटों पर मिलेगा सफर

कोटा: Kota शहरवासियों को जल्द ही प्रदूषण-मुक्त (Pollution Free) और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन (Transportation) की …

Grand event held at Meena High Court on World Tribal Day Vikalp Times

विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा हाईकोर्ट में भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

दौसा: विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) के अवसर पर नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट …

Divyanshi Kota's daughter and winner of 12 gold medals, is now set to showcase her prowess at the Asian Games Vikalp Times

12 गोल्ड जीत चुकी कोटा की बेटी दिव्यांशी, अब एशियन गेम्स में दिखाएगी दम

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) की बेटी दिव्यांशी (Divyanshi) ने वुशु में (Wusu) बड़ी उपलब्धि हासिल करते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !