सेवा भारती समिति, सवाई माधोपुर द्वारा साहूनगर सेवा बस्ती में झोला पुस्तकालय का शुभारम्भ किया गया।
समिति के जिलाध्यक्ष डाॅ. बृजबल्लभ शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में अधिकतर बच्चों महिलाओं एवं बुजुर्गों का समय घर पर ही व्यतीत हो रहा है। ऐसे में समय का सदुपयोग करने के उद्देश्य से ज्ञानवर्धक पुस्तकों को घर-घर जाकर इच्छुक व्यक्तियों को पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। पुस्तकों में स्वास्थ्य, संस्कृति, हमारी विरासत एवं इतिहास, महापुरूषों की जीवनी व बच्चों में भारतीय संस्कार देने वाली पुस्तकों को सम्मिलित किया गया है।

इस अवसर पर सभी को मास्क लगाने, दो गज की दूरी रखने, बार-बार साबुन से हाथ धोने या सेनेटाईजर का प्रयोग करने की सलाह दी गई। इस दौरान कैलाशचन्द शर्मा, ज्योति महावर आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया