Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत प्रतिभागियों को बनाया मुखबिर

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर में महिला अधिकारिता विभाग, सीकोईडिकोन संस्था व यूएनएफपीए के तत्वाधान में बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के तहत प्रधानाचार्यों का जेण्डर, गर्लफ्रेंडली स्कूल, पॉक्सो एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 पर एक दिवसीय आमुखीकरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पी.एम. पाॅल निदेशक सीकोईडिकोन संस्था जयपुर, रिसोर्स परसन आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सवाई माधोपुर, नीलिमा अग्रवाल एवं नीरज भास्कर प्रधानाचार्य सहित श्याम सुन्दर शर्मा परियोजना अधिकारी तथा ओम प्रकाश मीना बीबीबीपी परियोजना सम्मिलित हुए।

Informants made participants under PCPNDT Act

आमुखीकरण में नीलिमा अग्रवाल ने जेण्डर, लिंग इत्यादि विषयों पर चर्चा की। आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सवाई माधोपुर ने कोरोना वायरस के संबंध में बचाव के उपाय बताते हुए बेटी बचाओं बेटी पढाओं, बेटी अनमोल है, पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के कानूनी प्रावधानों, लिंग चयन करने वालों/करवाने वालों की सूचना व्हाटसअप नम्बर 9799997795, ईमेल आईडी पीसीपीएनडीटीजयपुरजीमेल डाॅट काॅम, 104/108 टोल फ्री नम्बर पर देने के बारे में, मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत ढाई लाख ईनाम तथा डिकाॅय कार्यवाही के प्रावधानों इत्यादि के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुये जानकारी प्रदान की। जयपुर से आये पी.एम. पाॅल निदेशक सीकोईडिकोन संस्था ने पॉक्सो एक्ट पर उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की। श्याम सुन्दर शर्मा तथा ओम प्रकाश मीना ने गर्लफ्रेंडली स्कूल सहित अन्य बिन्दुओं पर आमुख किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !