Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

कन्या महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाकर स्वच्छता की ली शपथ

gandhi jayanti - girls college event

राजकीय कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों व युवा विकास केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में गांधी-शास्त्री जयंति पर स्वच्छता शपथ एवं संगोष्टी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य रूपवती पिपल ने छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ को स्वच्छ्ता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्टी में प्राचार्य ने कहा कि गांधी के विचार और उनकी नीतियां किसी एक काल , किसी एक देश के लिए ही उपयोगी नहीं है। वे सार्वभौमिक व सार्वजनिक महत्त्व रखते है। उपाचार्य डॉ. शंकुतला मीना ने कहा कि गांधी और गांधीवाद आज भी प्रासंगिक है और भविष्य में भी सार्थक रहेंगे ।
डॉ. विजय सिंह मावई कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने कहा कि गांधी जी के विचार शाश्वत , कालजयी, देश और काल की सीमाओं को पार कर सबका हित करने वाले विचार, आदर्श तथा सिद्धांत हैं। राजेश मीना व डॉ. प्रदीप मीना ने भी गाँधी जी के व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला ।
डॉ. राजेश शर्मा , डॉ. महेश कुमावत , डॉ. मनोज तोमर , डॉ. सियाराम मीना सहित छात्राओं छवि सिंह, चेतना जैन, अभिलाषा अग्रवाल, अर्चना गर्ग, समीक्षा शर्मा , पूजा शर्मा, अपेक्षा अग्रवाल व दिव्या राजावत ने भी सारगर्भित विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ व छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुतियां भी दी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !