Sunday , 7 June 2026
Breaking News

7 जनवरी को जिले में होगा कोरोना वैक्सीन का माॅक ड्रिल

जिले में 7 जनवरी को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक कोविड-19 ड्राई रन (माॅक ड्रिल) का आयोजन होगा। कोविड-19 वैक्सीन सम्बंधी जिला टास्क फोर्स की बैठक में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने यह जानकारी दी तथा सम्बंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये।
कलेक्टर ने बताया कि यह (ड्राई रन) माॅक ड्रिल बहुत महत्वपूर्ण है। किसी भी बिन्दु पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। माॅक ड्रिल में लाभार्थी के लिए तैयार किये जा रहे टीकाकरण कक्ष व निगरानी कक्ष में मानक और एडवाईजरी की पूर्ण पालना सुनिश्चित हो। 7 जनवरी को कोविड वैक्सीन लगाने का रिहर्सल (ड्राई रन) किया जाएगा। इस दौरान लाभार्थी के पहचान दस्तावेजों का वैक्सीनेशन आफिसर द्वारा सत्यापन कर प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल में कोविन साफ्टवेयर पर लाभार्थी को प्रमाणित कर वैक्सीनेशन के लिए टीकाकरण कक्ष में भेजा जाएगा, जहां वैक्सीनेटर ऑफिसर द्वारा टीकाकरण की प्रक्रिया (डेमो) को पूर्ण कर कोविन साॅफ्टवेयर में लाभार्थी के टीके लगाये जाने की एन्ट्री की जाएगी।

Corona vaccine's mock drill on 7 January in sawai madhopur
उन्होंने बताया कि लाभार्थी को 30 मिनिट के लिए निगरानी कक्ष में वैक्सीनेशन आफिसर के द्वारा निगरानी में रखा जाएगा। इस ड्राई रन की प्रक्रिया के दौरान एक लाभार्थी को टीका लगाने में लगने वाले समय एवं कोविन सॉफ्टवेयर में एन्ट्री करने में लगे समय का आकलन व साफ्टवेयर के संचालन की प्रक्रिया को जांचा जाएगा।
कलेक्टर ने आने वाले समय में होने वाले वास्तविक वैक्सीनेशन कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के स्थान, समय, लाभार्थी समूह, बरती जाने वाली प्रक्रिया, सावधानी के बारे में आमजन को विस्तार से जानकारी दें। स्वास्थ्य अधिकारी ज्यादा से ज्यादा जानकारी दें ताकि आमजन सोशल मीडिया या अन्य अनाधिकृत सोर्स पर निर्भर न रहे।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में 7216 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। द्वितीय चरण में 10 हजार तथा तृतीय चरण में ढाई लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद सभी को वैक्सीनेशन किया जाएगा।
कलेक्टर ने बताया कि मलारना डूंगर में माॅडल/डेमो वैक्सीनेशन सेंटर का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जिले में प्रथम चरण में 50 स्थानों पर 77 वैक्सीन सेशन होंगे। एक सेशन में 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। प्रत्येक सेंटर को 3 भागों में विभाजित किया जाएगा। वेटिंग रूम, टीकाकरण कक्ष और निगरानी कक्ष, सभी स्थानों पर प्रोटोकाॅल की पूर्ण पालना की जाएगी। इसके लिये सम्बंधित स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व अन्य कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिले में वैक्सीनेशन के लिये 38 कोल्ड चैन प्वाइंट बनाये गये हैं। वैक्सीनेशन के लिए जिला नोडल अधिकारी और जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार को बनाया गया है।
सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीणा ने बताया कि टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एईएफआई की ट्रैनिंग हो चुकी है। सभी का दायित्व है कि वे आमजन को इस सम्बंध में जागरूक करें। टीकाकरण के बारे में अफवाह एवं भ्रम से बचा जाए। बैठक में एडीएम भवानी सिंह पंवार, एडीएम गंगापुर नवरतन कोली, सभी उपखंड अधिकारी एवं टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !