नाबालिग बालिकाओं का अपहरण कर सामुहिक बलात्कार करने के दो आरोपियों को दबोचा
सवाई माधोपुर जिले के एक उपखंड के गांव में दो नाबालिग बालिकाओं को बहला फुसलाकर अपहरण कर उनके साथ सामुहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने गत शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी रमेश माली पुत्र कैलाश माली निवासी जमूलखेड़ा एवं हरकेश माली पुत्र हनुमान निवासी जमूलखेड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बालिकाओं के परिजनों ने गत 14 सितम्बर को जिले के एक थाने में मामला दर्ज करवाया था।
पुलिस ने इस मामले में एक टीम का गठन किया एवं कई स्थानों पर दबिशें भी दी। मोबाइल नम्बर से कॉल डिटेल निकाल कर जानकारी भी ली। पुलिस को मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि एक आरोपी 5 से 7 महिने पहले एक शादी में गांव आया हुआ था।

तभी बालिकाओं को मोबाइल का लालच देकर फंसाया। इसके बाद बालिकाओं को मोबाइल भी दिया गया। इस दौरान आरोपी बालिकाओं से मोबाइल पर बात करने लगे और उन्हें बहला – फुसलाकर उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने जमूलखेड़ा के जंगलों में बालिकाओं के साथ बलात्कार किया। फिर बालिकाओं को छोड़कर फरार हो गए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया