Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पुलिस ने एक वर्ष से फरार हत्या के अज्ञात आरोपी को किया गिरफ्तार

खण्डार थाना पुलिस ने  एक वर्ष से फरार हत्या के अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या के अज्ञात आरोपी बत्तीलाल गुर्जर पुत्र द्वारक्या गुर्जर निवासी तलावडा, खण्डार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गत दिनांक 17/08/2020 को परिवादी हनुमान जाट पुत्र स्वर्गीय मूलचन्द निवासी गोठडा, खण्डार ने एक रिपोर्ट इस आशय पेश की, कि मेरा भाई बलवीर सिंह जाट सरकारी वैध है जिसकी ड्यूटी तलावडा में है। 15 अगस्त के दिन सुबह तलावडा ड्यूटी पर गया था।

 

शाम को वापस अपनी मोटर साइकिल से घर छापर कॉलोनी खण्डार आ गया था। शाम को 5-6 बजे में भी गांव से छापर कॉलोनी खण्डार बलवीर के मकान पर आया तो मैं बलवीर से मिला, बैठकर बात की, तब बलवीर के शरीर पर हाथ पैर पीठ सिर पर नीलगू व सूजननुमा चोटे आई थी। जिनके बारे में मैने बलवीर से पूछा तो उसने बताया कि तलावडा गांव के रोड़ पर दो लडकों से मेरी लड़ाई हो गई थी। मुझे नीचे पटकर मेरे ऊपर मोटर साइकिल चढ़ा दी जिससे मेरे चोटें आई है। मैंने बलवीर से मारपीट करने वालों के बारे में पूछा तो कहा कि मैं उनको जानता नहीं हूं। मेरे भाई की मृत्यु किन्ही अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मारपीट होने से आई चोटों के कारण हुई है। रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 194/2020 धारा 302/34 आईपीसी में अनुसन्धान प्रारम्भ किया गया।

 

 

Police arrested unknown accused of murder absconding for one year in khandar sawai madhopur

 

अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना हाजा पर टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मुखबिर खास तथा सूक्ष्म एंव गोपनीय तरीके से तथा परिवादी पक्ष द्वारा पेश वीडियो के आधार पर अज्ञात आरोपी को ट्रैस किया तो आरोपी बत्तीलाल गुर्जर पुत्र द्वारक्या गुर्जर निवासी तलावडा खण्डार का होना पाया गया। हत्या जैसे गम्भीर प्रवृति के अपराध के आरोपी बत्तीलाल गुर्जर की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राजेश सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार दानोदिया के मार्गदर्शन एंव वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण राकेश राजौरा आरपीएस के निर्देशन में आरोपी बत्तीलाल गुर्जर की तलाश हेतु राजबब्बर सहायक उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर खास से मालूमात की गई तो आरोपी बत्तीलाल गुर्जर का ग्राम डाबिच में किसी गुर्जर जाति के खेत में साझे बांटे पर खेती का काम करना पाया गया।

 

जिस पर गठित टीम द्वारा ग्राम डाबिच में आरोपी बत्तीलाल गुर्जर की तलाश हेतु दबिश दी गई तो आरोपी को पुलिस की भनक लगते ही आरोपी बत्तीलाल गुर्जर डांग ईलाके में फरार हो गया। आरोपी की तलाश एवं आसूचना संकलन हेतु हरिशंकर कांस्टेबल, सुरज्ञान कांस्टेबल द्वारा गुर्जर वेशभूषा में बीहड डांग ईलाका थाना करणपुर जिला करौली व ईलाका थाना बहरावण्डा कलां में लगातार कैम्प कर आरोपी के सम्बन्ध में जानकारी एंव आसूचनाएं एकत्रित की गई। टीम द्वारा भी मुखबिर सूचना पर डांग ईलाके में कई बार दबिशे दी, किन्तु आरोपी चतुर चालाक किस्म एंव स्थान बदलने में माहिर होने के कारण गिरफ्तारी से बचता रहा।

 

गत दिनांक 17/09/2021 को कांस्टेबल हरिशंकर व सुरज्ञान ने थानाधिकारी भगवान लाल पुलिस निरीक्षक थाना खण्डार को अवगत करवाया कि अभियुक्त बत्तीलाल गुर्जर आज डांग ईलाके से उसके घर गांव तलावडा में आनें की सूचना है। जिस पर गत दिनांक 18/09/2021 को थानाधिकारी भगवान लाल पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा कांस्टेबल बत्तीलाल गुर्जर के मकान पर दबिश देकर मकान को चारों तरफ से घेरकर हत्या जैसे गम्भीर प्रवृति के जुर्म में एक साल से फरार चले रहे आरोपी बत्तीलाल गुर्जर पुत्र द्वारक्या गुर्जर निवासी तलावडा खण्डार को गिरफ्तार किया गया। जिसको न्यायालय में पेश कर दो दिनों के पीसी रिमाण्ड पर भेजा गया। फिलहाल अभी अनुसन्धान जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !