Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कलेक्टर ने ग्रामीण विकास की योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा – निर्देश

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास और व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने प्रशासन गांवों के संग अभियान में गामीण विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा जिले में अब तक किये कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि मनरेगा में न्यूनतम 50 प्रतिशत महिला मेट होनी चाहिये।

 

 

 

बौंली, गंगापुर सिटी, खंडार और सवाईमाधोपुर में 50 प्रतिशत से अधिक महिला मेट वर्तमान में कार्यरत हैं। उन्होंने शेष पंचायत समितियों में भी यह लक्ष्य जल्द हासिल करने के पूर्ण प्रयास करने तथा महिला मेट को पर्याप्त प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये।

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मनरेगा अधिशाषी अभियन्ता सभी लाइन विभागों से समन्वय कर उनके विभागों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में किये जाने वाले विकास और व्यक्तिगत लाभ के ज्यादा से ज्यादा कार्यों को मनरेगा में डवटेल करवाने का प्रयास करें। कलेक्टर ने मनरेगा में कार्यों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने बताया कि गत 1 अप्रेल से 21 सितम्बर तक 22 लाख 49 हजार मानव दिवस सृजित हुये हैं।

 

 

Collector reviewed the progress of rural development schemes and gave necessary guidelines

 

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवायें। गत सप्ताह 26 प्रकरणों में उन श्रमिकों को भुगतान किया गया जिनके बैंक खाते या आधार सम्बंधी मिसमैच या अन्य कमी से पूर्व में भुगतान रिजेक्ट हो गया था। कलेक्टर ने ऐसे सभी 1158 बकाया मामलों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिये।

 

 

 

 

उन्होंने राज्य बजट घोषणा के बिन्दुओं के संबंध में प्रगति समीक्षा की। कलेक्टर ने पूर्व बैठक में मनरेगा लेबर रैंकिंग में पिछडने पर समर्पित होकर कार्य करने के निर्देश दिए थे। अब कृषि सम्बंधी कार्यों की रैंकिग  में जिला राज्य में 12वें, औसत मजदूरी में 15वें तथा लेबर में 17वें स्थान पर है। कलेक्टर ने अन्य बिन्दुओं में भी सुधार के निर्देश दिये।

 

 

 

 

 

उन्होंने नव सृजित ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण संबंधी कार्य जल्द और गुणवत्ता से पूरे करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की उपयोगिता सुनिश्चित करने तथा इनके रखरखाव के संबंध में ग्राम विकास अधिकारी को पाबंद करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

कलेक्टर ने राजीव गांधी जल संचय योजना के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देने वाले स्ट्रक्चर निर्माण के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिये। बैठक में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, मनरेगा अधिशाषी अभियन्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

फैशन की दुनिया में एक नया नाम – क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर, जहां आपको मिलेंगे एक से एक बढ़िया कपड़े वो भी लेटेस्ट डिज़ाइन में, यहां सूट, ब्लेजर, जैकेट, स्वेट शर्ट, बेसकोट, स्वेटर, डेनिम जीन्स, पार्टीवियर शर्ट, टी-शर्ट, लोअर, ट्राउज़र, फॉर्मल पेंट – शर्ट, कैज़ुअल शर्ट आदि मिलेंगे, 600 स्टोर्स में से सवाई माधोपुर क्लब फॉक्स बेस्ट स्टोर्स में पा चुका है छठा स्थान, वहीं बेस्ट सेलर में यह स्टोर हासिल कर चुका है 9वां स्थान।
दीवाली ऑफर – 2 कपड़े खरीदने पर 6 कपड़े लेकर जाएं
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : – 9929421787, 7014585283
रवि जैन – क्लब फॉक्स, सवाई माधोपुर
पता – क्लब फॉक्स, लाला ट्रेडर्स के पास मंडी रोड़, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !