कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्ती की जा रही है। आज शनिवार को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, तहसीलदार प्रीति मीना एवं नायब तहसीलदार सहित टीमों ने जिला मुख्यालय के बाजारों में औचक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान जिला मुख्यालय पर गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 68 चालान काटकर 7 हजार 900 रूपए का जुर्माना वसूला गया। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बाजार में बिना मास्क घूमने वाले एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर चालान काटे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया