Sunday , 26 July 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के 12 आरोपी गिरफ्तारः-

 

नन्दराम सहायक उपनिरीक्षक थाना रवांजना डूंगर ने दीपू पुत्र राधेश्याम निवासी भगवानपुरा जालपाखेडी, राजेश कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी भगवानपुरा, मुकेश पुत्र बाबूलाल निवासी भगवानपुरा जालपाखेडी रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

इसी प्रकार फकरुद्दीन हैड कांस्टेबल थाना रवांजना डूंगर ने रामविलास पु्त्र कन्हैया लाल निवासी खिरखिडी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार राधेश्याम हैड कांस्टेबल थाना चौथ का बरवाड़ा ने राजेन्द्र पुत्र सीताराम, कृष्ण कुमार पुत्र गेन्दी लाल, गोविन्द राम पुत्र कल्याण निवासीयान हीरापुरा थाना कोटखावदा जिला जयपुर ग्रामीण, गणपत पुत्र सीताराम निवासी श्रीनगर थाना नगर फोर्ट जिला टोंक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

इसी प्रकार कैलाश चन्द थानाधिकारी थाना सदर गंगापुर सिटी ने रामप्रकाश पुत्र मीठालाल नाथ, रगजी पुत्र मीठालाल नाथ, सुनिल पुत्र रामप्रसाद नाथ निवासीयान श्यामपुरा की ढाणीए तलावड़ा गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार वीर सिंह एएसआई थाना खण्डार ने लक्ष्मीकान्त पुत्र रामस्वरूप निवासी गंगानगर थाना खण्डार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

सट्टे की खाईवाली करते हुए 1 आरोपी गिरफ्तारः-

 

जब्बार शाह सहायक उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने इब्राहिम पुत्र महमूद निवासी शाहिन स्कुल के पास गंगापुर सिटी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी नले की कोठी गंगापुर सिटी में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 495 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर आरपीजीओ में थाना गंगापुर सिटी पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

Police arrested 16 Accused in sawai madhopur

 

स्थायी वारन्टी गिरफ्तारः-

 

प्रेमप्रकाश सहायक उपनिरीक्षक थाना बौंली ने पुखराज पुत्र पू्र्व पिता स्व. लटूर वर्तमान पिता रामस्वरुप निवासी पूठ की ढाणी भेडौली को न्यायालय द्वारा जारी वारन्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध सरकार बनाम पुखराज प्रकऱण संख्या 252/20 सिविल न्यायाधीश एव न्यायिक मजिस्ट्रेट बौंली द्वारा स्थायी वारन्ट जारी किया गया था।

 

दर्ज मुकदमात के 2 आरोपी गिरफ्तारः-

 

प्रकाशचन्द सहायक उपनिरीक्षक थाना बामनवास ने उधमसिंह उर्फ पिन्टु पुत्र रामस्वरुप, धर्मसिंह पुत्र रामस्वरुप निवासी भगतन का पुरा बामनवास सवाईमाधोपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना बामनवास पर आईपीसी में मामला दर्ज किया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !