Thursday , 23 April 2026
Breaking News

महिला शक्ति को विप्र मातृशक्ति अवार्ड से किया सम्मानित 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गत मंगलवार को विप्र महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा सामाजिक, प्रशासनिक राजनैतिक, खेलकूद और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही महिला शक्ति को विप्र मातृशक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डॉक्टर अर्चना शर्मा अध्यक्ष समाज कल्याण बोर्ड और विशिष्ट अतिथि डीआइजी लक्ष्मण गौड़, विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, उपाध्यक्ष मँजू शर्मा, कोटा विधायक संदीप शर्मा आरएएस अधिकारी प्रिया बलराम शर्मा रही।

 

Mahila Shakti honored with Vipra Matrishakti Award in jaipur

 

कार्यक्रम के आयोजक विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील उदेईया, महिला अध्यक्ष हर्षिता शर्मा सहित सभी पदाधिकारियो ने अतिथितियो का स्वागत किया। कार्यक्रम का आरम्भ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना से हुआ और फिर सभी को स्मृति चिन्ह देकर विप्र मातृशक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मीडिया क्षेत्र से लता खण्डेलवाल डिप्टी एडिटर दैनिक भास्कर जया शर्मा राजस्थान पत्रिका, समाज सेवा के क्षेत्र में अर्पणा वाजपेयी, निशा पारिक, सौम्या उपाध्याय, विजय पारीक, कृतिका शर्मा, लेखिका एवं शिक्षाविदों में स्नेहलता भारद्वाज, डॉ. वन्दना पाण्डेय, डॉ. कुसुम शर्मा, डॉ. प्रेरणा लवानिया, डॉ. दीप्ती शुक्ला, डॉ. यदु शर्मा, शिताभ शर्मा, कुसुम गौड, राजनीतिक क्षेत्र से अंशु शर्मा पार्षद, पूनम शर्मा पार्षद, पूजा शर्मा पत्रकार, कुमकुम शर्मा पार्षद, ऐक्टिंग और एंकरिंग में शिखा पारिक, ज्योति शर्मा (एंकर आल इंडिया रेडियो) गायिका के रूप मे गायत्री स्वामी, खेल से श्रुति शर्मा (स्काउट गाइड), दीक्षिता जोशी ( ताक्वांडो), अनुष्का शर्मा (टेनिस), प्रशासनिक वर्ग से अल्का गौड़ एम डी सोवेनियर होटल, नेहा जोशी (प्रोटेक्शन ऑफिसर वीमेन एम्पॉवर) को सम्मानित किया गया।

 

 

इस दौरान संरक्षक सुरेंद्र पाराशर नटवर लाल शर्मा, युवा अध्यक्ष योगेन्द्र भारद्वाज, डॉक्टर सोमेंद्र सारस्वत, सचिन आनंद शर्मा, रीनु शर्मा, किरण शर्मा, अनिता व्यास, संजू शर्मा, डॉक्टर सुमित तिवाड़ी, दीपेश मिश्रा, मनीष मुगल, रविकान्त मिश्रा, तरुण मुद्गल और अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !