Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पेट्रोल और डीजल के दामों ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड

राजस्थान में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। 80 की स्पीड के साथ पेट्रोल और डीजल के भावों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी की वजह से पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। गत 22 मार्च से लगातार पेट्रोल व डीजल के भाव 80 से 85 पैसे प्रतिलीटर के हिसाब से बढ़ रहे हैं।

 

 

इसी स्पीड के साथ राजधानी जयपुर में पेट्रोल के दाम 118.3 पैसे सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके हैं। वहीं, डीजल के दाम सेंचुरी लगाते हुए 100.93 पैसे प्रतिलीटर तक पहुंच चुके हैं। आज बुधवार को पेट्रोल के दामों में 88 पैसे और डीजल के दामों में 82 पैसे प्रतिलीटर की बढोतरी हुई हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की महंगाई के साथ ही अन्य जरूरी वस्तुओं के बढ़ते भावों ने आम आदमी का चलना तथा खाना दोनों दूभर कर दिया है।

 

Petrol and diesel prices broke all the records so far In rajasthan

 

वहीं फल और सब्जियों के दाम आसमान छु रहे हैं। ये तीनों ही चीजें आम आदमी की जरूरत का अहम हिस्सा है और इन तीनों के भाव ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते आर्थिक तंगाई के नीचे दबा व्यक्ति अब सरकार की ओर देख रहा है। लेकिन सरकार ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया है कि पेट्रोल और डीजल के दाम हमारे हाथ में नहीं है।

 

डीजल की बढ़ती कीमतों का पूरा असर माल-भाड़े पर पड़ रहा है। बता दें प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल- डीजल के भावों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन एवं अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !