Saturday , 7 March 2026
Breaking News

देवा गुर्जर की हत्या का मुख्य आरोपी बाबुलाल गुर्जर गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी बाबू गुर्जर को घने जंगल से धर दबोचा है। वहीं बाबू के साथ ही चार और अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बापूलाल धाकड़, बबलूउर्फ बलराम जाट और सुखराम जाट को बुधवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को आशंका थी कि आरोपी मुकुंदरा के वन क्षेत्रों में छिपे होंगे। इसलिए पुलिस द्वारा वहां ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके साथ ही कई थानों की पुलिस तथा आरएसी के जवान आरोपियों की गिरफ्तारी की तलाश में जुटे हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य आरोपियों को आज गुरुवार को न्यायाधीश में पेश किया जाना है।

 

Babulal Gurjar, the main accused in the murder of Deva Gurjar, arrested in kota rajasthan

 

आरोपियों से पूछताछ में कई अहम एवं बड़े राज होने की उम्मीद जताई जा रही है। देवा गुर्जर की हत्या के आरोप में पकड़े गए ज्यादातर आरोपी कोटा ग्रामीण के चेचट इलाके के रहने वाले हैं। बता दें देवा गुर्जर कोटा के आरकेपुरम थाने का बड़ा हिस्ट्रीशीटर था। तीन दिन पहले 4 अप्रैल को रावतभाटा में दिनदहाड़े सैलून की एक दुकान में देवा गुर्जर की बड़ी बेरहमी से एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया था।

 

जिसके बाद कोटा में बवाल मच गया था। रावतभाटा में हुए हिंसा मामले की गाज थाना प्रभारी राजाराम पर गिरी तथा उन्हें निलंबित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने देवा गुर्जर हत्या मामले में करीब 30 गुर्जरों पर एफआईआर दर्ज की है। देवा के भाई नंदलाल और रंगलाल ने बाबूलाल गुर्जर पर देवा गुर्जर की हत्या का आरोप लगाया था।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !