Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले के शिक्षकों ने रेसटा के प्रांतीय अधिवेशन में लिया भाग

राजस्थान एलीमेंट्री सैकण्डरी टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन दौसा में जिले के शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष विमलचन्द मीना के नेतृत्व मे भाग लिया। जिला मिडिया प्रभारी ओमप्रकाश मीना ने बताया कि सिद्धि विनायक विद्या मंदिर अयोध्या नगर दौसा में गत रविवार को आयोजित संगठन के प्रांतीय अधिवेशन में जनवरी 2004 के बाद कार्मिकों के लिए भी पुरानी पेंशन बहाल करने पर राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए नवसृजित उप प्रधानाचार्य पद पर 50 प्रतिशत सीधी भर्ती से भरने, राजस्थान सेवा अधिनियम 2021 मे संशोधन करने, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूलों का समय कम और प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद इच्छित जिला आंवटन करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलो पर लगे प्रतिबंध को हटाने सम्बन्धी शिक्षकों की अनेक समस्याओं से अधिवेशन के मुख्य अतिथि कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीना को अवगत कराया गया।
District teachers participated in the provincial convention of Resta in dausa rajasthan
मंत्री ने शिक्षक समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आश्वस्त किया। प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी का भी पुर्नगठन किया गया जिसमें मोहर सिंह सलावद प्रदेशाध्यक्ष व ऋषि पाकड़ को प्रदेश महामंत्री पद पर पुनः सर्व सहमति से चुना गया। इस दौरान जिले से प्रदेश सचिव मंशाराम खिजुरी, राजेश रैबारी, हेमराज मीना, सुनिल वर्मा और हरिसिहं मीना सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Awareness rally organised in Sawai Madhopur on World Bicycle Day

सवाई माधोपुर में गूंजी साइकिल की घंटी, फिट इंडिया अभियान को मिला जोर

सवाई माधोपुर: विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) और फिट इंडिया साइकिल ऑन संडे (Fit …

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !