Thursday , 23 April 2026
Breaking News

शांति व न्याय की स्थापना के लिए संघर्ष करें : मोहम्मद नाजिमुद्दीन

सवाई माधोपुर के सूरवाल कस्बे की मस्जिद इशाअत-ए-इस्लाम में जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द की यूनिट सूरवाल के द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मों के बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत मास्टर अब्दुल लतीफ के द्वारा कुरआन पाठ से की गई। समारोह में जानकी लाल मीना (कृषि विज्ञान केन्द्र सवाई माधोपुर) ने कहा कि व्यक्ति स्वयं के अन्दर परिवर्तन ले आए तो पूरा समाज बदल सकता है।

 

रामनाथ मास्टर ( पूर्व प्रधानध्यापक ) ने कहा कि व्यक्ति अपने किये गए वादों को जमीनी स्तर पर उतरकर पूरा करे तो हमें समाज में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आजम खान ( जिलाध्यक्ष जमाअत ए इस्लामी सवाई माधोपुर) ने बताया कि रमजान का महीना एक व्यक्ति के अंदर क्या चीजें परवान चढ़ाना चाहता है और किन चीजों से बचने का आदेश देता है।

 

Struggle for the establishment of peace and justice- Mohammad Nazimuddin

 

दिल्ली से पधारे मुसद्दिक मुबीन (राष्ट्रीय सलाहकार समिति सदस्य एसआईओ ऑफ इण्डिया )ने कहा कि भाईचारे और सौहार्द के लिए भाषणों से आगे बढ़ कर ज़मीनी स्तर पर योजना बना कर कोशिशें तेज करनी की आवश्यकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद नाजिमुद्दीन (प्रदेशाध्यक्ष जमाअत ए इस्लामी हिन्द) ने की।

 

उन्होंने कहा कि हमें एक जुट होकर नफरत को हराना होगा और समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए हमें एक साथ मिलकर लगातार संघर्ष करना होगा। नमोनारायण मीणा (पंचायत समिति सदस्य ), केसरलाल मीणा (पूर्व सरपंच सूरवाल) और रामकेश मास्टर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद असलम ने किया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !