Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक हुई आयोजित

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आज मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला प्रमुख सुदामा मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रमुख सुदामा मीना ने जिला परिषद सदस्यों की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने मलारना डूंगर के प्रधान देवपाल मीना की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भाडौती पर एम्बुलेंस की व्यवस्था करने की मांग पर आवश्यक करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना को प्रदान किए।

 

 

 

उप स्वास्थ्य केन्द्र सोलपुर के भवन के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य के संबंध में जिला कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को साप्ताहिक बैठक में वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश प्रदान किए। जिला परिषद सदस्यों ने बैठक में बनास नदी में अवैध रूप से हो रहे बजरी खनन एवं ठेकेदारों द्वारा लीज से अधिक क्षेत्र में बजरी खनन एवं की शिकायत की। जिस पर जिला कलेक्टर ने लीज के डिमार्केशन के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए। साथ ही उन्होंने सड़कों पर चल रहे ओवरलोडेड वाहनों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश परिवहन विभाग के अधिकारी को प्रदान किए। बैठक में जिला परिषद सदस्यों द्वारा सम्पूर्ण जिले के स्कूलों के क्षतिग्रस्त कक्षा-कक्षो की शिकायत की।

 

 

General meeting of Zilla Parishad held in sawai madhopur

 

 

वहीं उन्होंने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल पुराने जर्जर भवनो में ही संचालित किये जाने पर शिक्षा विभाग पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालन के लिए नवीन भवन बनवाने की मांग भी की। वहीं जिला परिषद सदस्यों द्वारा भयंकर गर्मी के मौसम में पेयजल किल्लत को देखते हुए खराब हैंडपम्पों की मरम्मत करवाने, नये हैंडपम्प व बोरवेल लगवाने की मांग की। वहीं जहां पर ट्यूबवेल और हैंडपम्प लगवाना सम्भव नहीं है वहां पर टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कर आमजन को राहत पहुंचाने की मांग की।

 

 

सदस्यों द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चयनित गांवों के घरो में नल से जल की आपूर्ति करवाने की मांग भी रखी गई। सदस्यों द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनः निर्माण की मांग करने के साथ-साथ निर्माणाधीन सड़कों का कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने की मांग भी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी से की। बैठक में जिला परिषद सीईओ अभिषेक खन्ना, सवाई माधोपुर पंचायत समिति प्रधान निरमा मीना, मलारना डूंगर प्रधान देवपाल मीना, खंडार प्रधान नरेन्द्र चौधरी, चौथ का बरवाड़ा प्रधान सम्पत पहाड़िया, प्रधान बामनवास शशिकलां, जिला परिषद सदस्य सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !