Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक जिले के 13 सूचीबद्ध योजनाओं के 20-20 लाभार्थियों से राष्ट्रव्यापी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित कर भारत सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनओं के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की। सवाई माधोपुर जिले के रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ओडिटोरियम में आज मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में 13 योजनाओं के 20-20 लाभार्थियों ने भाग लिया।

 

 

वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, एक देश एक राशन, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी, जन औषधि केन्द्र, जल जीवन मिशन, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना, मातृ वन्दना योजना सहित भारत सरकार द्वारा आमजन के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उनकी उपलब्धियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को 21 हजार करोड़ से अधिक की 11वीं किस्त का हस्तांतरण सीधे उनके बैंक खातों में 31 मई 2022 को कर दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ गरीब परिवारों के पक्के मकान बनाए गए है तथा 25 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों के दो-दो लाख रूपए तक का बीमा करवाया गया।

 

PM Narendra Modi did virtual dialogue with the beneficiaries under the Amrit Mahotsav of Azadi in sawai madhopur

 

45 करोड़ गरीब परिवारों का जनधन खाता खुलवाया गया। 6 करोड़ गरीब परिवारों को शुद्ध पेयजल कनेक्शन से जोड़ा गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बैंक से पैसा प्राप्त करने वाली 70 प्रतिशत लाभार्थियों ने अपने स्वयं का रोजगार शुरू कर उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार की योजना के तहत लाभान्वित होने वाले किसानों से वर्चुअल वार्ता कर सवाल जवाब किए।

 

 

उन्होंने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित किसानों, स्वतंत्रा सेनानियों के परिजनों, जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की भावना से आगे बढ़ना है। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा एवं एलडीएम श्योपाल मीना ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत भानुप्रताप सिंह को एक लाख 90 हजार रूपए का चैक सौंपा एवं ब्रजेश गोयल निवासी हाउसिंग बोर्ड को एक लाख 50 हजार रूपए का चैक प्रदान किया गया।

 

 

वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रेम देवी निवासी श्यामपुरा, गुड्डी देवी निवासी श्यामपुरा, चन्द्र कलां निवासी चकेरी, बाबूली, मनभर देवी सहित अन्य लाभार्थियों को स्वीकृत हुए आवासों के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत मिशन के लाभार्थियों को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !