Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत यूपीएचसी बजरिया पर दिलाई शपथ

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया पर कार्यरत सभी अधिकारी, कार्मिक एवं क्षेत्र की सभी आशा सहयोगिनी और संस्था पर आने वाले सभी मरीजों को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आज मंगलवार की तंबाकू एवं धुम्रपान का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। संस्था के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाॅ. संदीप शर्मा ने बताया कि निरोगी राजस्थान कार्यक्रम के तहत संस्था पर तंबाकू नियंत्रण दिवस के दिन तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई है। तंबाकू, ई सिगरेट, गुटखा एवं हुक्का बार का सेवन करने से व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और कैंसर जैसी कई जानलेवा बिमारियां पैदा होती है।

 

Oath administered at UPHC Bajaria under Tobacco Control Program

 

शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी केन्द्र, महिला आरोग्य समिति पर कार्यरत सभी आशा कार्यकर्ता सहायिका ने अपने केन्द्र पर तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरुक किया गया है। उन्होंने बताया कि निरोगी राजस्थान कार्यक्रम के तहत पिछले 1 माह से तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के लिए जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिला आरोग्य समिति द्वारा नारा-लेखन, जन-जागरुकता रैली कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही है जिससे कि लोगों में तंबाकू का उपयोग करने में रोक लगाई जा सके।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !