पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए है। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। हार्दिक पटेल ने गांधी नगर बीजेपी दफ्तर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल तथा राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

हार्दिक पटेल ने भाजपा में शामिल होने से पहले ट्वीट किया था कि राष्ट्रहित, जनहित, प्रदेशहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नया अध्याय प्रारंभ करने जा रहा हूं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करुंगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया