Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ओबेरॉय ग्रुप के फाइव स्टार होटल कार्मिक ने युवती से किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार 

सवाई माधोपुर के रणथंभौर रोड़ स्थित ओबेरॉय ग्रुप के पांच सितारा होटल वन्यविलास रिसॉर्ट में काम करने वाली युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती ने अपने साथ काम करने वाले साथी तीन कर्मचारियों के विरुद्ध मारपीट एवं गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

 

मामले की जानकारी पाकर पर एएसपी राकेश राजोरा और महिला थानाधिकारी चंचल शर्मा मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस ने रेजीडेंस क्वार्टर्स में रह रहे होटल के कार्मिकों से पूछताछ की। गत रविवार दिनभर चले घटनाक्रम के बाद पुलिस ने रविवार देर रात मामला दर्ज किया। युवती ने गत रविवार को महिला थाने में इसकी शिकायत दी थी।

 

Five star hotel worker of Oberoi Group gang-raped the girl in sawai madhopur

 

रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह पंजाब राज्य की रहने वाली है और उसने गत 10 जून को ही होटल ज्वॉइन किया था। 30 जून को होटल विभाग की पार्टी थी। इस दौरान मुझे खेल के नाम पर शराब पीने का दबाव बनाया गया। उसके बाद अभिषेक नेगी, राहुल और एंथनी थॉमस ने मुझे होटल के एक कमरे में बुलाया। राहुल ने कहा कि अभिषेक उसे चाहता है। लेकिन मेरे मना करने पर अभिषेक नेगी, राहुल और एंथनी थॉमस ने मारपीट कर दुष्कर्म किया।

 

भय के कारण वह चुपचाप रही और उनसे बिल्कुल बात करना बंद कर दिया। लेकिन इसके बाद गत 2 जुलाई को ओबेरॉय ग्रुप की क्लोजिंग पार्टी के समय अभिषेक नेगी ने मुझसे गाली-गालौच की। हिम्मत कर महिला थाना पहुंच पुलिस में मामला दर्ज कराया है। मामले में जांच अधिकारी और सीओ महिला उत्पीडन सेल डॉ. कृष्णा सामरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल मामले में अभिषेक नेगी और राहुल को गिरफ्तार किया जा चूका है।

 

ये भी पढ़ें:- 

“रणथंभौर रोड़ स्थित पांच सितारा होटल में युवती से गैंगरेप”

 

रणथंभौर रोड़ स्थित पांच सितारा होटल में युवती से गैंगरेप

 

“5 स्टार होटल में युवती से गैंगरेप के दो आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में”

 

5 स्टार होटल में युवती से गैंगरेप के दो आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !