Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आरपीएफ ने पुत्र की हत्या के आरोपी पिता को पकड़ा

आरपीएफ ने गत शनिवार की देर शाम को अवध एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे पुत्र की हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ में पुत्र की हत्या के आरोपी निलेश जयंतीलाल जोशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ को गत शनिवार अपराह्न आरपीएफ कोटा कंट्रोल से सूचना मिली थी कि अवध एक्सप्रेस ट्रेन में एक व्यक्ति अहमदाबाद से किसी की हत्या करके भागा है।

 

 

RPF arrested father accused of killing his son in gangapur city sawai madhopur

 

 

जिसकी तलाश क्राइम ब्रांच अहमदाबाद को है। सूचना मिलने पर आरपीएफ थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाई एवं ट्रेन के 15 मिनट बाद गंगापुर सिटी आने पर ट्रेन के पांच मिनट के ठहराव में सघन चेकिंग कर आरोपी को पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान एएसआई दिलसुख मीना, हैड कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल अरुणसिंह डोहिला, कांस्टेबल विश्वेंद्र सिंह, कांस्टेबल विष्णु कुमार एवं कांस्टेबल गुरुदयाल मौजूद रहे।

 

 

 

आरपीएफ थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ करने के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि गत 18 जुलाई की रात को उसने अपने 21 वर्षीय इकलौते पुत्र की हत्या कर कर दी थी एवं उसके शव के 5-6 टुकड़े कर उन्हें अहमदाबाद के अलग-अलग क्षेत्र में फैंक दिए थे। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई हेतु जयपुर ले जाया गया। जहां उसे क्राइम ब्रांच अहमदाबाद सिटी को सौंप दिया गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !