Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चाय की दुकान पर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी 4 गोली, गंभीर हालत में जयपुर रैफर

रणथंभौर रोड़ रामसिंहपुरा स्थित शिल्पग्राम के पास युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

 

सवाई माधोपुर के रणथंभौर रोड़ रामसिंहपुरा स्थित शिल्पग्राम के समीप चाय की दुकान पर गत मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बदमाश एक युवक को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। युवक को चार गोली लगी है। सुचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया।

 

घायल का जयपुर में इलाज जारी है। मिली जानकरी के अनुसार आतिफ रामसिंहपुरा स्थित शिल्पग्राम के पास एक चाय की दुकान पर अपने दो दोस्तों के साथ चाय पीने गया था। इस दौरान कुछ युवक चाय की दुकान पर पिस्टल लेकर आए, जिन्हें देखकर आतिफ वहां से भागने लगा।

 

Firing on a young man near Shilpgram on Ranthambore road sawai madhopur

 

लेकिन बदमाशों ने आतिफ पुत्र अब्दुल कलाम निवासी चकचैनपुरा पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायर करना शुरू कर दी, फायर करने के बदमाश मौके से भाग गए। आतिफ को चार गोली लगी है। पीठ के नीचे दो, पेट में एक गोली एवं एक गोली सीधे हाथ में लगी है। आतिफ को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।

 

जहां से चिकित्सको ने गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया। फायरिंग की सूचना मिलने पर सीओ सिटी राजवीर सिंह और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

ये भी पढ़ें:- “रणथंभौर में शिल्पग्राम के पास हुई फायरिंग, फायरिंग में युवक को लगी 3 गोली”

रणथंभौर में शिल्पग्राम के पास हुई फायरिंग, फायरिंग में युवक को लगी 3 गोली 

 

शबरी ऑर्गेनिक

 

शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

 

Shabri Mithaas

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !