चौथ का बरवाड़ा कस्बे के चौथ माता मंदिर में आज गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर श्रद्धालुओं कि भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पुलिस प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है। चौथ माता मंदिर में करवा चौथ पर पर भक्तों के रैले उमड़ पड़े। गुरुवार को पूरे दिन दूरदराज से बड़ी संख्या में पैदल यात्रियों के जत्थे एवं कनक दंडवत यात्री यहां पहुंचे। कस्बे में स्थित विभिन्न धर्मशालाओं में भक्तों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है।

एक अनुमान के अनुसार लाखों भक्तों ने मंदिर में धोक लगाईं। करवा चौथ का पर्व गुरुवार को उत्साह से मनाया गया। चौथ माता मंदिर मंदिरों में सुबह से ही से सुहागिनों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। इन लोगों ने कई तरह के पकवान, फल और पूजन सामग्री थालियों में सजाई और मंदिरों में पहुंची। दोपहर से शुरू हुआ कथा का दौर शाम तक जारी था। कई परिवारों में महिलाओं ने कथा सुनने के बाद ही जल ग्रहण किया। वही रात्रि में चन्द्र दर्शन कर व्रत खोला।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया