सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ब्लॉक सवाई माधोपुर की बैठक आज शनिवार को एक निजी होटल में आयोजित हुई। जिसमें सवाई माधोपुर ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर सुखराम मीना को सर्वसम्मति से चुना गया। यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चयन के बाद सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा एकजुटता और संगठन हित में पूर्ण सहयोग की शपथ ली गई।

वहीं सचिव पद पर सविता गुर्जर और कोषाध्यक्ष पद पर बुद्धिप्रकाश मीना को शपथ दिलाई गई। संगठन चुनाव समिति के हरिकेश गुर्जर ने बताया की संगठन का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के हितों के प्रति पूर्ण समर्पण, स्वास्थ्य सेवाओं में पूर्ण सहयोग और विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों के साथ तालमेल के साथ काम करना होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया