Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लावारिस मिले किशोर व किशोरी को चाइल्डलाइन टीम ने लिया संरक्षण में

दो अलग-अलग मामलें में एक किशोरी और एक किशोर को चाइल्ड लाइन टीम ने अपने संरक्षण में लिया है। पहले मामले में कल रात एक किशोरी उपेक्षित अवस्था में ट्रक यूनियन के पास भटक रही थी स्थानीय युवक ने उसे मानटाउन थाने में पहुंचा दिया। पुलिस से सूचना मिलने के बाद चाइल्डलाइन टीम मेम्बर कपिल स्वर्णकार एवं काउन्सलर लवली जैन ने थाना पहुंचकर किशोरी को अपने संरक्षण में ले लिया और कार्यालय पर लाए जहां काउन्सलर लवली जैन ने बालिका से परामर्श किया तो पता चला कि बालिका फिरोजाबाद की रहने वाली है और घर से गुस्सा होकर निकल आई।

 

Childline team took care of juvenile and teenager found unclaimed

 

बालिकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे अस्थाई तौर पर सखी सेन्टर में आवासित कराया गया हैं। चाइल्ड लाइन टीम द्वारा बालिका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं दूसरे मामले में एक किशोर रेलवे स्टेशन पर लावारिस घूम रहा था। सूचना के साथ ही चाइल्डलाइन टीम के कोर्डीनेटर मुकेश वर्मा एवं सदस्य हनुमान सैनी ने स्टेशन पहुंचकर बालक को अपने संरक्षण में ले लिया। बालक से परामर्श कर उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। बालक जयपुर का रहने वाला है और घर से गुस्सा होकर बिना बताए आ गया हैं। परिजनों के पहुंचने के बाद बाल कल्याण समति अध्यक्ष श्वेता गर्ग, सदस्य अंकुर गर्ग, बाबूलाल राजोरा, युवराज चौधरी एवं महिला सदस्य ज्योति शर्मा के आदेश पर बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !