Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बेरोजगारी दूर करने का एकमात्र उपाय है स्वरोजगार और उद्यमिता – अर्चना मीना

युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाने का लक्ष्य होना चाहिए

जिले की लोकप्रिय एंटरप्रेन्योर, समाज सेविका एवं स्वावलंबी भारत अभियान की राष्ट्रीय सह-समन्वयक तथा स्वदेशी जागरण मंच की महिला प्रांत प्रमुख अर्चना मीना द्वारा अपने जिले सवाई माधोपुर के युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गत कई वर्षों से विभिन्न नवाचार किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर पिपलाई, बामनवास एवं बौंली में स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के पत्रकारों को आमंत्रित कर एक संगोष्ठी व दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन कर स्वावलंबी भारत अभियान को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपील की।

 

Self-employment and entrepreneurship is the only way to remove unemployment - Archana Meena Sawai Madhopur

 

 

 

इस अवसर पर अर्चना मीना ने उपस्थित पत्रकारों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में युवाओं के सपनों को साकार करने के मध्य खड़ी सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी है। किंतु किसी भी देश का विकास उसके देशवासियों की इच्छा शक्ति और विपरीत परिस्थितियों को अपने प्रयासों से अनुकूल बनाने की बौद्धिक सामर्थ्य पर निर्भर है। इसी अवधारणा के साथ हमारे देश में स्वदेशी जागरण मंच एवं अन्य विभिन्न आर्थिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने मिल कर स्वावलंबी भारत अभियान को प्रारंभ किया है, जिसमें युवाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित कर रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाने का लक्ष्य है।

 

 

Self-employment and entrepreneurship is the only way to remove unemployment - Archana Meena Sawai Madhopur

 

 

अर्चना मीना ने ‘स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण – आत्मनिर्भर सवाई माधोपुर की ओर एक कदम’ मिशन की शुरुआत भी की है जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थ जैसे आचार, पापड़, मसाले, मुखवास, हस्तशिल्प एवं होटल में काम आने वाली अन्य उपयोगी वस्तुओं को होटल व्यवसायियों द्वारा स्थानीय स्वयं सहायता समूहों से ही खरीदने का अनुबंध किया गया था। इस अवसर पर अर्चना मीना ने बताया की स्वयं सहायता समूहों का निर्माण जितना आवश्यक है उससे भी एक कदम आगे बढ़ कर स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है। इन समूहों की परिकल्पना महिलाओं की आत्मनिर्भरता के धरातल पर टिकी है, अतः इनका सशक्तिकरण ऐसे अवसरों के निर्माण से ही हो पाएगा जहाँ स्थानीय स्तर पर हम उनके उत्पादों के लिए मार्केट उपलब्ध करवा सकें। उन्होंने समस्त पत्रकारों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

 

संगोष्ठी में आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में अर्चना द्वारा किये जा रहे नवाचारों की सराहना की एवं समस्त पत्रकारों की ओर से उनका आभार प्रकट किया।

 

 

इस दौरान अर्चना के पिता श्री लाल मीना, पत्रकार संगठन के उपखंड अध्यक्ष कुंजीलाल मीना बौंली, ज्ञानचंद शर्मा बामनवास, वरिष्ठ पत्रकार दशरथ सिंह सोलंकी बटोदा, आशीष मित्तल बौंली ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अभियान को सफल बनाने में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रमों में दोनों उपखंडों के समस्त पत्रकार उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !