Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बैंक ऑफ बड़ौदा आलनपुर शाखा में दिनदहाड़े लूट

जिला मुख्यालय के आलनपुर स्थित श्रीचमत्कारजी जैन मंदिर के मुख्यद्वार के पास बैंक ऑफ बड़ौदा आलनपुर शाखा में आज शुक्रवार 21 अक्टूबर को दिनदहाड़े करीब 4 बजे तीननकाब पोश लुटेरे हथियार के दम पर करीब 7 लाख रुपए लूटकर फरार हो गये। बैंककर्मियों व मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना था की तीन नकाबपोश युवक बैंक में घुसे और तीनों ने अलग – अलग मोर्चा संभाल लूट की वारदात को अंजाम दिया और भाग गए। बैककर्मियों के अनुसार तीन में से एक गेट पर बंदूक जैसा हथियार लेकर खड़ा हो गया। एक ने अधिकारी के ऊपर कनपटी पर बंदूक तान दी।

 

जबकि तीसरे युवक ने केश काउंटर के पास अपनी सीट पर काम कर रही महिला अधिकारी की कनपटी पर तमंचा बंदूक जैसा हथियार लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथ लाए बैग को पकड़ाकर कहा सारे नोट जो कैश काउंटर पर है बैग में भर दे, इस धमकी के बाद महिला अधिकारी ने केश काउंटर पर मौजूद राशि करीब 6 लाख 73 हजार 5 सौ रुपए को बैग में भर दिया। इसके बाद लुटेरे हथियार सहित बैग लेकर फरार हो गए। तीनों लुटेरे एक बाइक पर सवार होकर भागे बताए।

 

daylight robbery in bank of baroda alanpur branch sawai madhopur

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सब तरफ नाकाबंदी करवा दी गई है। टीमें भी गठित कर दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी लिए हैं और लुटेरों की तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी।

 

खास बात इस घटना को लेकर जो सामने आई हैं और लोगों में चर्चा का विषय भी रही कि वारदात का शिकार हुए बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं है। बैंक से कुछ ही दूरी पर सब तरफ थाने और पुलिस चौकियां हैं, उसके बावजूद अपराधी घटना को अंजाम देकर भाग गए। जबकि बैंक के बाहर कई दुकानें, बस स्टाॅप होने के कारण लोगो की भीड़ भी हमेशा बनी रहती है। उसके बावजूद जिला मुख्यालय की मुख्य सड़क पर ये घटना घटित हो गई।

ये भी पढ़ें:-

#Breaking #SawaiMadhopur “बंदूक की नोंक पर आलनपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से बदमाश लूट ले गए लाखों रुपए”

बंदूक की नोंक पर आलनपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से बदमाश लूट ले गए लाखों रुपए

 

 

“दिनदहाड़े बंदूक दिखाकर बैंक ऑफ बड़ौदा से करीब 7.50 लाख रुपए की लूट”

दिनदहाड़े बंदूक दिखाकर बैंक ऑफ बड़ौदा से करीब 7.50 लाख रुपए की लूट 

 

Ranthambore Honda Diwali special Offer 2022

 

होंडा बाइक का दिवाली ऑफर

होंडा की सवारी, शाही सवारी

सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के डेटा अनुसार – होंडा भारत की नंबर वन टू व्हीलर्स सेलिंग कंपनी

होंडा स्कूटर एक्टिवा भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला दो पहिया वाहन

होंडा शाइन भारत की नंबर वन सेलिंग 125cc बाइक

होंडा की विशेषता 2.5 लीटर पेट्रोल रखने की बाध्यता से पाएं मुक्ति

वाहन चोरी होने की टेंशन 0%

होंडा के प्रत्येक वाहन की खरीद पर पाएं लाखों के निश्चित उपहार व लकी ड्रॉ भी

प्रत्येक बाइक व स्कूटर पर ₹1000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर I ₹750 का हेलमेट फ्री

त्योहारों की शाइन, रणथंभौर होंडा के साथ

अधिकृत विक्रेता – रणथंभौर होंडा एसोसिएट MAIN डीलरशिप, मंडी रोड़ SBI बैंक के पास सवाई माधोपुर

मोबाइल न.- +917412855001, +917412855002 +917412855003, +917023939393

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !