Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कबड्डी में देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने लहराया परचम 

जिला स्तरीय 66वीं खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी में ग्राम मकसूदनपुरा के देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने परचम लहराया। राउमावि ईसरदा में हुई प्रतियोगिता में देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाएं 19 वर्षीय आयु वर्ग में द्वितीय स्थान पर रही। शारीरिक शिक्षक राजकुमार मीना ने बताया की 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिका टीम ने लीग मैच में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर, पिपलाई व मलारना डूंगर की टीमों को हराकर फाइनल मुकाबले में बुचोलाई की टीम को 17 पॉइंट से हराया। इसी प्रकार 17 वर्ष आयु वर्ग में बालिका कबड्डी टीम फाइनल मुकाबले में हार गई।

 

The girls of Devnarayan Residential Girls School Maksudanpura waved the flag in Kabaddi

 

टीम कोच राजेश कुमार मीना के साथ हरकेश मीना व दल प्रभारी के रूप में आरती योगी तथा पिंकी मैरोठा भी रही। इस अवसर पर 66वी जिला स्तरीय कबड्डी प्रीतियोगिता में देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय मकसूदनपुरा की 19 वर्षीय छात्राओं द्वारा फाइनल जीतने पर व 17 वर्षीय बालिकाओं के द्वितीय स्थान पर आने पर विद्यालय स्टाफ व सरपंच द्वारा बालिकाओं का साफा बंधवाकर व फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इसमें से 8 बालिकाओं का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है।

 

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !